सोनभद्र: प्रियंका गांधी का धरना खत्म, पीड़ितों से मुलाकात के बाद गेस्ट हाउस छोड़ा
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बुधवार को जमीन विवाद में दस लोगों की मौत के मामले में सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। विपक्ष के नेता पीड़ितों से मिलने सोनभद्र जाना चाहते हैं लेकिन प्रशासन किसी को भी गांव तक नहीं जाने दे रहा है। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। शुक्रवार को सोनभद्र जाते हुए प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनको मिर्जापुर रखा गया है, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। शनिवार को कांग्रेस के कई नेताओं को वाराणसी एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। टीएमसी और सपा के प्रतिनिधिमंडल को भी पुलिस ने रोक लिया है।

LIVE Feed
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा है कि सोनभद्र के पीड़ितों से मिलने जा रहे तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को वाराणसी एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया है। एसपी ने हमें यह नहीं बताया कि किस धारा के तहत हिरासत में लिया गया है। हमने उनसे कहा है कि हम सहयोग करेंगे, हमारी इच्छा घायलों से मिलने की है।












Click it and Unblock the Notifications