Sonam Raghuvanshi: सोनम ने हनीमून के लिए मेघालय क्यों चुना? राजा के मर्डर का क्या है मंगलसूत्र से कनेक्शन?
Sonam Raghuvanshi: सोनम रघुवंशी... इस नाम ने न्यूज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक पर हड़कंप मचाया हुआ है। 24 साल की इंदौर निवासी सोनम पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है। मेघालय पुलिस के मुताबिक सोनम का अफेयर अपने से 5 साल छोटे राज कुशवाहा से चल रहा था, जिसके साथ मिलकर उसने अपने हनीमून पर ही अपने पति की हत्या की खौफनाक कहानी लिखी और उसे मौत के घाट उतार दिया।
सोनम के इस भयानक सच ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, बुधवार को मेघालय पुलिस की ओर से कई तरह के खुलासे किए गए हैं। पुलिस ने सिलसिलेवार ढंग से बताया है कि किसी तरह से जांच के दौरान शक की सुई सोनम की ओर गई, एनडीटीवी की खबर के मुताबिक एक 'मंगलसूत्र' और 'अंगूठी' ने सोनम के घृणित सच को सामने लाने में मदद की है।

सूटकेस में मिला सोनम का मंगलसूत्र
खबर के मुताबिक सोहरा( मेघालय) में हनीमून के दौरान जहां सोनम ने होमस्टे किया था वहां पर उसका एक सूटकेस छूट गया था, जिसमें उसका मंगलसूत्र और अंगूठी थी, एक नवविवाहिता के लिए सुहाग की निशानी का यूं छोड़कर जाना ही ये सवाल पैदा करता है कि उसके लिए शायद शादी मायने नहीं रखती है और तब से ही सोनम सवालों और शक के घेरे में आई।
बिना बुकिंग के सोहरा होमस्टे पहुंचे थे सोनम-राजा (Sonam Raghuvanshi)
जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह जोड़ा 22 मई को बिना किसी पूर्व बुकिंग के सोहरा होमस्टे में पहुंचा था और उन्हें कमरा नहीं मिल पाया था। उन्होंने अपने सूटकेस होमस्टे पर छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उन्होंने 3,000 से अधिक सीढ़ियां चढ़कर नोंग्रियाट गांव तक ट्रेक करने का प्लान बनाया था। एक टूर गाइड ने पुलिस को बताया था कि उसने दंपति को तीन हिंदी भाषी पुरुषों के साथ नोंग्रियाट से सोहरा वापस ट्रेक करते हुए देखा था, जिससे जांच में मदद मिली।
फिलहाल इस केस के बहुत सारे सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब हर कोई जानना चाहता है, जो कि निम्नलिखित हैं (Sonam Raghuvanshi)
- मेघालय में हनीमून मनाने क्यों गई?
- सोनम ने हनीमून की वापसी के लिए टिकट क्यों नहीं बुक कराएं?
- राज कुशवाहा अफेयर कब से है?
- क्या सोनम के घर में किसी को ये बात पता थी?
- राजा रघुवंशी के मर्डर के पीछे मकसद क्या था?
- राजा रघुवंशी का क्या दोष था?
- सोनम ने लाइव लोकेशन आरोपियों के साथ क्यों शेयर की?
- सोनम मेघालय से गाजीपुर कैसे पहुंची?
- क्या है 20 लाख की सुपारी का राज?
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी (29) और सोनम (25), जिन्होंने 11 मई को इंदौर में शादी की थी, 20 मई को गुवाहाटी के रास्ते मेघालय अपने हनीमून के लिए पहुंचे थे। 23 मई को पूर्वी खासी हिल्स के सोहरा में, नोंग्रियाट गांव के एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ ही घंटों बाद, यह जोड़ा लापता हो गया था।
राजा का शव वेइसवडोंग जलप्रपात के पास एक खाई में मिला
2 जून को राजा का शव वेइसवडोंग जलप्रपात के पास एक खाई में मिला था। इसके बाद 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम अरेस्ट हुई। पुलिस ने राज कुशवाहा और तीन भाड़े के हत्यारों को भी गिरफ्तार किया, जिन पर राजा की हत्या को अंजाम देने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications