Sonam Raghuvanshi: क्या केवल इश्क के लिए सोनम ने किया राजा का कत्ल? भाई ने क्यों कहा-मां से भी करो पूछताछ?
Sonam Raghuvanshi Updates : राजा रघुवंशी केस...में अभी भी बहुत सारे सवाल ऐसे हैं, जिनके जवाब लोग खोज रहे हैं। मेघालय पुलिस ने इस मर्डर केस में पत्नी सोनम समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। 24 साल की सोनम रघुवंशी पर अपने पति की हत्या का आरोप है।
मेघालय पुलिस के मुताबिक सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर हनीमून पर अपने पति का कत्ल करवाया है लेकिन क्या सिर्फ प्रेम त्रिकोण की वजह से ही राजा का मारा गया या इसके पीछे और भी कोई बड़ा कारण है? इस एंगल पर भी अब मेघालय पुलिस जांच कर रही है।

मेघालय के पुलिस प्रमुख Idashisha Nongrang ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'मुझे अभी भी आरोपी द्वारा बताए गए मकसद को स्वीकार करना मुश्किल लगता है। यह विश्वास करना थोड़ा कठिन है कि कोई व्यक्ति इतनी दुश्मनी पैदा कर सकता है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही आप उसे घिनौनी तरह से मारने की साजिश रच लें।'
'यह एक प्रेम त्रिकोण प्रतीत होता है लेकिन...'
'सतही तौर पर तो ये पूरा मामला एक प्रेम त्रिकोण प्रतीत होता है लेकिन इसी एक वजह से ही राजा का मर्डर हुआ, ये कहना अभी मुश्किल है, फिलहाल जांच जारी है, हमारे पास पर्याप्त सबूत है, हम निर्धारित समय के भीतर चार्जशीट दाखिल करेंगे।'
क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन
आज पुलिस सोनम, राज और तीन सुपारी किलर (विशाल,आकाश और आनंद) को लेकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन के लिए वेई सवाडोंग फॉल्स, चेरापूंजी पहुंची है।
Sonam Raghuvanshi को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा दी जाए
तो वहीं इसी बीच राजा रघुवंशी के बड़े भाई सचिन ने कहा कि 'मैं मेघालय पुलिस द्वारा की जा रही जांच से बहुत संतुष्ट हूं। सोनम रघुवंशी के कारण मेघालय की बदनामी हुई है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि सोनम को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा दी जाए।'
सोनम के माता-पिता से भी हो पूछताछ: विपिन रघुवंशी
तो वहीं राज के दूसरे बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि 'इस मामले में सोनम (मुख्य आरोपी) के माता-पिता से भी पूछताछ होनी चाहिए। उनसे पूछताछ के बाद अभी जो भी बातें छिपी हैं, वे सब सामने आ जाएंगी क्योंकि ये लोग भी शक के दायरे में हैं, कुछ ऐसा अभी है जो कि सामने नहीं आाया है।'
23 मई को सोनम के सामने हुआ था राजा का खून (Sonam Raghuvanshi)
पुलिस के मुताबिक 23 मई को राजा रघुवंशी की हत्या हुई और इसके बाद तीनों सुपारी हत्यारों ने उसके शव को एक खाई में फेंक दिया। ये सबकुछ सोनम रघुवंशी की आंखों के सामने हुआ था। इस मर्डर पटकथा के राईटर राज कुशवाह हैं, जिनका प्रेम प्रसंग सोनम के साथ पहले से चल रहा था।
2 जून को राजा का शव वेइसवडोंग खाई से मिला
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी (29) और सोनम (25), जिन्होंने 11 मई को इंदौर में शादी की थी, 20 मई को गुवाहाटी के रास्ते मेघालय अपने हनीमून के लिए पहुंचे थे। 23 मई को यह जोड़ा लापता हो गया था। 2 जून को राजा का शव वेइसवडोंग जलप्रपात के पास एक खाई में मिला था। इसके बाद 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से सोनम अरेस्ट हुई।












Click it and Unblock the Notifications