Wonder Boy के बेटे की सियासत में एंट्री , जानिए कौन हैं मो असदउद्दीन, जिनका है सानिया मिर्जा से भी खास रिश्ता?
Mohammad Azharuddin's son Asaduddin joins Politics: भारत के Wonder Boy के नाम से लोकप्रिय अजहरुद्दीन इस वक्त सोशल मीडिया पर खासे चर्चित हैं, वजह ना तो इस बार कोई बवाल है और ना ही कोई प्रेम प्रसंग बल्कि वो इस बार सुर्खियों में अपने बेटे मोहम्मद असदउद्दीन की वजह से क्योंकि उन्होंने अपने अब्बाजान के नक्शेकदम पर चलते हुए राजनीति की पिच पर कदम रखा है।
जी हां, वो तेलंगाना कांग्रेस के महासचिव नियुक्त किए गए हैं। 35 साल के असदउद्दीन की नियुक्ति हैदराबाद की जुबली हिल्स सीट खाली होने के बाद हुई है।

मालूम हो कि इस सीट के विधायक मागांति गोपीनाथ का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि असदउद्दीन को ये पोस्ट मिल सकती है और ये कयास सही भी साबित हुए।
'राहुल गांधी नई सोच का मालिक हैं'
राहुल गांधी से बेहद प्रभावित मोहम्मद असदउद्दीन ने कहा कि 'वो बहुत खुश हैं और जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वो उसे शिद्दत से पूरी करेंगे। मेरी वजह से अगर लोगों के जीवन में कोई बदलाव आ सका तो मैं खुद को लकी मानूंगा।' वो राहुल गांधी से काफी प्रभावित हैं, उन्होंने कहा कि 'वो नई सोच का मालिक और बेहद ही ऊर्जावान हैं।'
11 दिन तक चला अजहर के बेटे Asaduddin का क्रिकेट करियर
आपको बता दें कि अजहर के बेटे ने क्रिकेट में भी हाथ आजमाया है। वो हैदराबाद कोल्ट्स इलेवन, गोवा समेत कई टीमों के लिए प्रथम श्रेणी के मैच खेल चुके हैं, उनका क्रिकेट करियर मात्र 11 दिनों ही चला था। इससे पहले वो युवा कांग्रेस के खेल प्रकोष्ठ के सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं।
सानिया की बहन अनम से हुई है अजहर के बेटे की शादी
वो लॉ ग्रेजुएट हैं और उनका एक खास रिश्ता भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से भी है। दरअसल उनकी शादी सानिया की बहन अनम से हुई है। अनम ने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। अब वो बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रही हैं।
साल 2016 में हैदराबादी कारोबारी से हुई थी अनम की पहली शादी (Asaduddin)
अनम की ये दूसरी शादी है। अनम ने साल 2016 में हैदराबादी कारोबारी से शादी की थी लेकिन दो साल बाद दोनों का तलाक हो गया था, इसके बाद अनम ने साल 2019 में असदउद्दीन से निकाह किया, दोनों को शादी से एक बेटी भी है।
Asaduddin क्रिकेटर अजहर के बड़े बेटे हैं
आपको बता दें कि असदउद्दीन क्रिकेटर अजहर के बड़े बेटे हैं। अजहर ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी का नाम नौरीन हैं, जिनसे उनको दो बेटे असदउद्दीन और अयाजुद्दीन थे। अयाजुद्दीन की कुछ साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
अजहर ने फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी की थी
नौरीन से तलाक लेने के बाद अजहर ने फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी की थी, जिनसे इनको कोई संतान नहीं है लेकिन बाद मे उनका संगीता से भी तलाक हो गया और इस वक्त वो एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications