सोनम कपूर ने स्‍वरा भाष्‍कर के बर्थडे पर स्‍पेशल अंदाज में किया विश, खास फोटो शेयर कर लिखी ये बात

मुंबई: सोनम कपूर शादी के बाद भले ही लंदन में रह रही हो लेकिन वो हमेशा अपने परिवार और दोस्‍तों को उनकी जिंदगी में मौजूदगी का एहसास करवाती रहती हैं। सोनम की खास दोस्‍त स्‍वरा भाष्‍कर काआज (9 अप्रैल) को बर्थडे है। इस खास मौके पर सोनम कपूरी ने स्‍वरा को स्‍पेशल विश किया है। सोनम कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर स्‍वरा को विश करते हुए एक प्‍यारा सा पोस्‍ट भी लिखा है।

sonamswara

सोनम कपूर ने ये स्‍पेशल फोटो शेयर कर लिखी ये बात
सोनम कपूर और स्‍वरा भाष्‍कर अच्‍छे दोस्‍त भी हैं। सोनम कपूर ने स्वरा भास्कर डियर बहन लिखते हुए अपने पोस्‍ट की शुरूआत की है। सोनम कपूर ने लिखा हमारी दोस्‍ती भगवान का एक वरदान है। साक्षी, बिंदिया और चंद्रिका। ऑन-स्क्रीन स्‍वरा जो हैं वास्तविक जीवन में भी बिलकुल वैसी हैं। इसके साथ सोनम ने अपने शादी के एल्बम की अपनी स्वरा के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। पहली तस्वीर उसके संगीत समारोह की है, दूसरी शादी के दिन की है जिसमें रिया कपूर भी हैं। तस्वीरों में दोनों एक्‍ट्रेस बहुत खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। स्वरा भास्कर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सोनम कपूर की स्‍पेशल विश के लिए धन्‍यवाद किया। स्‍वरा ने लिखा, "लव यू सो मच सोनमम्म्म्म! आप सबसे अच्छे हैं।

सोनम इस क्राइम थ्रिलर में आएंगी नजर
सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम क्राइम थ्रिलर में दिखाई देंगी जिसका शीर्षक ब्लाइंड है। शोम मखीजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग ग्लासगो में 39 दिन के शेड्यूल में की गई थी। ब्लाइंड कोरियाई फिल्म का हिंदी रीमेक है। सोनम फिल्म में एक सीरियल किलर की खोज के लिए एक अंधे पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके कलाकारों में विनय पाठक, पूरब कोहली और लिलेट दुबे भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- सोनम कपूर के पति को महिला यूजर ने बोला 'बदसूरत' तो भड़क गईं एक्‍ट्रेस, दिया ये जवाब

स्‍वरा भाष्‍कर इस फिल्‍म में आएंगी नजर
वहीं स्वरा भास्कर के वर्क फ्रंट की बात करें उनकी आने वाली फिल्‍म जहा चार यार है जिसमें वो दिखाई देंगी। फिल्म पटकथा लेखक कमल पांडे के निर्देशन में बनी है। कहानी चार दोस्तों पर बेस्‍ड है जो बड़े हो चुके बच्चों और दूर के पतियों के साथ असहाय एकरसता के एक झटके में फंस जाते हैं। इसलिए, वो गोवा छुट्टी के लिए रवाना होते हैं जो उनके जीवन को बदल देता है। जान चार यार में शिखा तलसानिया, मेहर विज और पूजा चोपड़ा भी हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/happy-birthday-swara-bhaskar-oi60816.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+