सोनम कपूर के पति को महिला यूजर ने बोला 'बदसूरत' तो भड़क गईं एक्‍ट्रेस, दिया ये जवाब

सोनम कपूर के पति को महिला यूजर ने बोला'बदसूरत'भड़क गईं एक्‍ट्रेस,दिया ये जवाब

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में परिवारवाद का मुद्दा जमकर चर्चा में हैं। दर्शक स्टार किड को जमकर अपना गुस्‍सा निकाल रहे हैं। वहीं अब सांसद जया बच्‍चन के बयान समर्थन करते ही एक्‍ट्रेस सोनम कपूर यूजर्स के निशाने पर आ गईं हैं। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी जया बच्चन का सपोर्ट किया और कहा था कि वो उनकी तरह बनना चाहती है। जिसके बाद सोनम कपूर जमकर ट्रोल हुई। यहां तक कि सोनम कपूर पर गुस्‍सा निकालते हुए सोनम के पति आनंद अहूजा को भी इसमें घसीट लिया और एक महिला यूजर ने आनंद अहूजा को बदसूरत तक कह डाला। जिस पर सोनम कपूर ने गुस्‍सा निकालते हुए जमकर फटकार लगाई।

पति को 'बदसूरत' बोलने पर भड़क उठीं सोनम कपूर

पति को 'बदसूरत' बोलने पर भड़क उठीं सोनम कपूर

बता दें सोनम कपूर सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं, बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को अक्सर स्टार किड होने के लिए ट्रोल्स द्वारा निशाना बनाया जाता है। सोनम कपूर ट्रोल के जवाब देने के लिए भी जानी जाती हैं। जब एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने सोनम कपूर को नेपोटिज्म का असली प्रोडक्ट बताते हुए उनके पति आनंद आहूजा को बदसूरत कह डाला। उसने लिखा आपको लगता है कि आपके पति हॉट है ? मुझे लगता है कि आपको उन्हें एक बार और देखना चाहिए क्योंकि वो सबसे बदसूरत हैं। सोनम इस पर आगबबूला हो गईं और सोनम ने अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरी में उस यूजर के स्क्रीनशॉट को साझा किया और उस पर पलटवार किया।

ऐसी बातें सुनना बहुत दर्दनाक होता है

ऐसी बातें सुनना बहुत दर्दनाक होता है

सोनम कपूर ने इस पर करारा जवाब देते हुए लिखा, 'ये लड़की अमेरिका की इन्फ्लुएंसर हैऔर मुझसे ऐसी बातें कह रही है। क्या लोगों का दिमाग ऐसे काम करता है? ऐसी बातें सुनना बहुत दर्दनाक होता है। इतनी नाराजगी दिल में रखना इनके लिए ही अच्छा नहीं है।'सोनम कपूर आगे लिखा दरअसल, ये लड़की अटेंशन पाना चाहती है। हालांकि कुछ देर बाद इस इन्फ्लुएंसर ने बताया कि उसका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया था। इस दोबारा पाने में उसे काफी कोशिश करनी पड़ी।

अमेकिन इंस्‍टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने मैसेज में सोनम को लिखी थी ये मैसेज

अमेकिन इंस्‍टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने मैसेज में सोनम को लिखी थी ये मैसेज

बता दें इंस्‍टाग्राम इन्फ्लुएंसर ने मैसेज में सोनम कपूर पर निशाना साधते हुए लिखा- आप ज्यादातर इस संदेश को नहीं पढ़ेंगे लेकिन खुद पर शर्म करो। आप पितृसत्ता और नारीवाद के बारे में नकली बातें बोलती हैं। आप जैसी महिलाएं समाज में निगेविटी फैलाती हैं। बिना पिता अनिल कपूर के आप कुछ भी नहीं हैं। मुझे खुशी है भारतीयों के अलावा दुनिया भर को अब ये विश्‍वास होने लगा है। अब आप जैसी सो काल्‍ड "एक्‍ट्रेस" को अनदेखा किया जा रहा है। आप यह भी नहीं जानती कि एक्टिंग कैसी की जाती है। नेपोटिज्म का प्‍याेर प्रोडक्‍ट हो। एक और बात, आपको लगता है कि आपके पति हॉट हैं? मुझे लगता है कि आपको उन्हें एक बार और देखना चाहिए क्योंकि वह सबसे बदसूरत हैं।'

इसलिए ट्रोलर के निशाने पर आईं सोनम कपूर

इसलिए ट्रोलर के निशाने पर आईं सोनम कपूर

बता दें सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद बॉलीवुड से एक के बाद एक बवंडर मचा हुआ है। ड्रग एंगल का खुलासा होते ही ये मामला सदन तक में सांसद रवि किशन द्वारा उठाया गया है। जिसके बाद जया बच्चन अगले दिन उनपर भड़की और बिना लिए निशाना साधा। बॉलीवुड की पैरवी करते हुए सांसद जया बच्‍चन ने रवि किशन और कंगना रनौत पर तंज कसा कहा- 'जिस थाली में खाते है, उसी में छेद करते है', इस बयान से कंगना और रवि किशन के फैंस ने उनकी जमकर आलोचना की। वहीं कई बॉलीवुड के सितारें जया बच्चन को सपोर्ट करने उतर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी जया बच्चन का सपोर्ट करते हुए कहा कि मैं उनकी तरह बनना चाहती हूं। इस बात पर लोगों ने सोनम को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+