सोनम कपूर ने क्यों कहा- 'रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें', वायरल हुआ एक्ट्रेस का ट्वीट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का एक ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अपने ट्वीट में सोनम ने लोगों से रूढ़िवादी विचारधारा वाले नेताओं को वोट ना करने को कहा है। लेकिन यूजर्स के जेहन में सवाल पैदा हो गया है कि सोमन कपूर ने ट्वीट में ऐसी अपील क्यों की और वह किसकी बात कर रही हैं? यूजर्स के इस सवाल का जवाब खुद सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में दिया है। आइए जानते हैं...

सोनम कपूर ने इन पर साधा निशाना

सोनम कपूर ने इन पर साधा निशाना

सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके कई पोस्ट वायरल होते रहते हैं। यूं तो बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सामाजिक मुद्दों पर बहुत कम प्रतिक्रिया देती हैं लेकिन शुक्रवार को पाकिस्तान में सिख समुदाय के पवित्र स्थल पर हुए हमले के बाद वह भी खुद को बोलने से नहीं रोक सकीं। शनिवार को इस मुद्दे पर सोनम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, हे दुनिया एक छोटी सी सलाह है, रूढ़िवादियों के लिए वोट न करें।

ट्वीट पर आ रहे भर भरके कमेंट

ट्वीट पर आ रहे भर भरके कमेंट

सोनम कपूर ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि हमारी दुनिया की तबाही के लिए जो भी जिम्मेदार है उनसे दूर रहें, उन्हें वोट ना दें। सोनम का यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यूजर्स भी उनके इस पोस्ट पर भर भरके कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सोनम के इस ट्वीट से यह साफ नहीं है कि वह पाकिस्तान की ही बात कर रही हैं हालांकि उनका ट्वीट गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी के बाद आया है।

तेलुगू एक्टर के साथ आई थीं नजर

सोनम कपूर के करियर की बात करें तो वह शादी के बाद वह ज्यादातर समय अपने पति आनंद आहूजा के साथ बिता रही हैं। हालांकि इस बीच उन्होंने फिल्म द जोया फैक्टर में भी काम किया और बड़े पर्दे पर नजर आईं। इस फिल्म में उनके साथ तमिल और तेलुगू फिल्म जगत के स्टार दुलकर सलमान नजर आए थे। इससे पहले सोनम कपूर अपने पिता अनिल कपूर के साथ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं।

यह भी पढ़ें: गुरुद्वारे पर हमले के बाद स्वरा भास्कर ने PAK को दिखाया आईना, बोलीं- 'उनकी सभ्यता पर शर्म आती है'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+