'बॉलीवुड हीरो मुझे इतना आकर्षित नहीं कर सके कि उनके साथ संबंध बनाऊं'

मुंबई। सोनम कपूर का कहना है कि उन्होंने जिन अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया वो सब कमाल के हैं, लेकिन उन्हें सेक्स के लिए आकर्षित नहीं कर पाए।

sonam

सभी को-स्टार के साथ सहज हूं: सोनम

सभी को-स्टार के साथ सहज हूं: सोनम

नेहा धूपिया के पोडकास्ट शो 'नो फिल्टर नेहा' में बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए हैं कि हर कोई चौंक गया है।

सोनम की कहना है कि जिन भी अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया, वो सबके साथ एकदम सहज हैं। सोनम ने कहा कि इसकी वजह ये है कि उन्होंने इनमें से किसी के भी साथ उन्होंने सेक्स नहीं किया।

'सेक्स में काफी दिलचस्पी है'

'सेक्स में काफी दिलचस्पी है'

सोनम ने कहा कि जिन अभिनेताओं के साथ उन्होंने काम किया वो सभी शानदार हैं। सभी से उन्होंने कुछ सीखा लेकिन किसी ने उन्हें अपनी तरफ आकर्षित नहीं किया।

सोनम ने कहा कि सेक्स में उन्हें काफी दिलचस्पी है लेकिन जिस हीरो के साथ फिल्म की उसे कभी डेट नहीं किया। सोनम ने इस शो में अपने ही नहीं दूसरी हीरोइनों के बारे मे भी कई बातें की।

सोनम ने आलिया को कहा 'वर्जिनल'

सोनम ने आलिया को कहा 'वर्जिनल'

सोनम ने कहा बॉलीवुड हीरोइन आलिया भट्ट को 'वर्जिनल' कहा, तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा को कहा कि उन्हें अपना स्टाइलिस्ट फौरन बदल देने की जरूरत है।

नेहा धूपिया का शो 'नो फिल्टर नेहा' एक पोडकास्ट शो है। इसमें नेहा धूपिया फिल्मी हस्तियों को बुलाकर उनसे ना सिर्फ उनके करियर के बारे में बल्कि सेक्स और अफेयर पर भी सवाल होते हैं।

भाई को भी दे चुकीं हैं 'प्रोटेक्शन' की सलाह

भाई को भी दे चुकीं हैं 'प्रोटेक्शन' की सलाह

इस शो में पहुंची सोनम कपूर ने भी नेहा को निराश नहीं किया और सेक्स जिदंगी और पर खुलकर बात की। सोनम ने खुलकर बताया कि वो सिंगल हैं लेकिन सेक्स में दिलचस्पी रखती हैं।

इससे पहले हाल ही में सोनम कपूर तब भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपने भाई हर्ष कपूर के बारे में कहा था कि वो उम्मीद करती हैं हर्ष बिना सुरक्षा के सेक्स नहीं करते होंगे।

करन जौहर ने भी इसी शो में खोले थे राज

करन जौहर ने भी इसी शो में खोले थे राज

नेहा धूपिया का ये शो हाल ही में तब भी चर्चा में आया था, जब इस शो में करन जौहर ने अपनी जिंदगी से जुड़े निजी सवालों का जवाब दिया था।

करन जौहर ने बताया था कि उन्होंने 26 साल की उम्र में पहली बार संबंध बनाए थे। अब अपने फैशनेबल अंदाज के लिए मशहूर सोनम ने भी अपनी जिदंगी पर खुलकर बात की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+