VIDEO: बेटी सोनम के संगीत में शिल्पा शेट्टी संग ऐसा नाचे अनिल कपूर, छोटे भाई से भी नहीं रुका गया

बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर की सबसे बड़ी बेटी सोनम शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनम दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से 8 मई को शादी करेंगी। शादी सिख रीति-रिवाज से दोपहर में होगी, जिसके एक रात पहले संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Recommended Video

    Sonam Wedding: Anil Kapoor ने Sonam के Sangeet पर किया Bhangra DANCE; Watch Video | वनइंडिया हिंदी
    Anil Kapoor-Shilpa Shetty

    मुंबई। बॉलीवुड के 'मिस्टर इंडिया' अनिल कपूर की सबसे बड़ी बेटी सोनम शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनम दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद अहूजा से 8 मई को शादी करेंगी। शादी सिख रीति-रिवाज से दोपहर में होगी, जिसके एक रात पहले संगीत का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सोनम के पापा अनिल कपूर ने भी जमकर डांस किया और वो भी शिल्पा शेट्टी के साथ। अनिल और शिल्पा की ये जुगलबंदी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

    अनिल कपूर के डांस का हर कोई कायल

    अनिल कपूर के डांस का हर कोई कायल

    मुंबई में 7 मई की रात सोनम कपूर और आनंद अहूजा के संगीत का कार्यक्रम रखा गया। फंक्शन की थीम के अनुसार सभी सितारे सफेद और गोल्डन रंग के कपड़ों में पहुंचे। वैसे तो संगीत में बॉलीवुड के लगभग हर बड़े सितारे ने डांस किया, लेकिन सोनम के पापा अनिल कपूर का डांस वायरल हो गया है। शिल्पा शेट्टी संग अनिल की जुगलबंदी लोगों को खूब भा रही है।

    अनिल और शिल्पा के डांस ने बांधा समा

    सोनम की संगीत से अनिल कपूर और शिल्पा शेट्टी के डांस की चर्चा हर जगह है। दोनों इतने मस्त अंदाज में डांस कर रहे हैं कि अनिल के छोटे भाई संजय कपूर भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाए और आ गए डांस करने। अनिल और शिल्पा ने 'रिश्ते' और 'बधाई हो बधाई' फिल्मों में साथ काम किया है।

    मां सुनीता संग सोनम ने भी किया डांस

    अपने संगीत में सोनम कपूर ने खुलकर डांस किया। देखिय मां सुनीता संग 'लंदन ठुमकदा' पर सोनम की ये जुगलबंदी।

    ये भी पढ़ें: VIDEO: सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचा बॉलीवुड, जानिए कौन-कौन से सितारे थिरके

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+