VIDEO: सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी में जमकर नाचा बॉलीवुड, जानिए कौन-कौन से सितारे थिरके

बॉलीवुड की 'मसकली' सोनम कपूर 8 मई को अपने 'सांवरिया' आनंद अहूजा से शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले 7 मई को उनके संगीत का कार्यक्रम रखा गया।

Recommended Video

    Sonam Kapoor Wedding: Jacqueline, Jhanvi Kapoor, Katrina समेत कई सितारे पहुंचे Sangeet में | वनइंडिया हिंदी
    Sonam Kapoor

    मुंबई। बॉलीवुड की 'मसकली' सोनम कपूर 8 मई को अपने 'सांवरिया' आनंद अहूजा से शादी के बंधन में बंध जाएंगी। शादी से पहले 7 मई को उनके संगीत का कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर पूरे कपूर परिवार के साथ करण जौहर, रानी मुखर्जी, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन, रेखा, फराह खान कुंदर, स्वरा भास्कर, करिश्मा कपूर समेत बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। देखिये फंक्शन के वीडियो और तस्वीरें-

    सफेद और गोल्डन थी थीम

    सफेद और गोल्डन थी थीम

    सोनम के संगीत के लिए सफेद और गोल्डन कलर की थीम रखी गई थी। इस मौके पर सोनम ने फैशन डूयो अबु जानी और संदीप घोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।

    दोनों ने पहना था सेम डिजाइनर

    दोनों ने पहना था सेम डिजाइनर

    सोनम के साथ उनके होने वाले दूल्हे भी सफेद बंधगला में एकदम जंच रहे थे। आनंद अहूजा ने भी अबु जानी और संदीप घोसला का ही डिजाइन पहना था।

    खुशी और जाह्नवी लग रहीं थीं खूबसूरत

    खुशी और जाह्नवी लग रहीं थीं खूबसूरत

    सोनम कपूर की बहनें जाह्नवी और खुशी भी थीम के अनुसार तैयार होकर आई थीं और काफी जंच रहीं थी।

    जाह्नवी पर गिराईं कलीरें

    सोनम कपूर के कलीरों की रस्म भी संगीत के कार्यक्रम में ही की गईं। जब कलीरें गिराने की बारी आई तो जाह्नवी का भी नंबर आया, लेकिन अफसोस उनपर कलीरें नहीं गिरीं।

    तो इनपर गिरीं कलीरें

    सोनम कपूर की कलीरें अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने बांधीं थीं और अंत में कलीरें उन्हीं पर गिरीं।

    पहुंचीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां

    पहुंचीं बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां

    संगीत के कार्यक्रम में हाजिरी देने बॉलीवुड की तमाम एक्ट्रेस पहुंचीं। रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और सोनम की बेस्ट फ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस भी थीम के अनुसार लिबास में नजर आए।

    चमक रहीं थीं सदाबहार एक्ट्रेस रेखा

    चमक रहीं थीं सदाबहार एक्ट्रेस रेखा

    बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा सफेद और गोल्डन साड़ी में नजर आईं। उन्होंने डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान के बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

    सोनम की 'वीर' स्वरा ने भी लगवाई मेहंदी

    सोनम की 'वीर' स्वरा ने भी लगवाई मेहंदी

    'वीरे दी वेडिंग' में सोनम कपूर के साथ नजर आने वालीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी संगीत कार्यक्रम में मेहंदी लगवाई और दूल्हा-दुल्हन संग तस्वीरें भी खिंचवाई।

    एक-दूसरे में खो गए सोनम-आनंद

    संगीत में सोनम ने होने वाले पति आनंद के साथ भी डांस किया। देखिये कैसे बाहों में बाहें डालकर नाच रहे हैं दोनों।

    मम्मी सुनीता के साथ 'लंदन ठुमकदा' पर थिरकीं सोनम

    सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर भी अपनी बेटी के संगीत में जमकर नाचीं। देखिये 'लंदन ठुकमदा' पर दोनों की ये जुगलबंदी।

    अनिल कपूर ने करण जौहर संग किया डांस

    अनिल कपूर ने डायरेक्टर करण जौहर संग 'इक कुड़ी पंजाबन' पर डांस किया। देखिये अनिल कपूर का ये झक्कास डांस।

    'वीरे दी वेडिंग' की एक्ट्रेस ने मचाया धमाल

    सोनम की आने वाली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के गाने 'तरिफां' पर थिरकीं करिश्मा कपूर और स्वरा भास्कर।

    बहन इजाबेल के साथ पहुंचीं कैटरीना

    बहन इजाबेल के साथ पहुंचीं कैटरीना

    कैटरीना कैफ अपनी बहन इजाबेल कैफ के साथ सोनम कपूर के संगीत में पहुंचीं।

    सुखबीर ने अपने गानों से बनाया माहौल

    संगीत के फंक्शन में सुखबीर ने अपने गानों से माहौल बना दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+