टिक-टॉक पर फेमस इस एक्ट्रेस को मिला हरियाणा चुनाव में भाजपा से टिकट

हरियाणाः प्रदेश में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने विधानसभा की सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार 90 सीटों में से 75 सीटों पर जीत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बीजेपी खिलाड़ियों के साथ-साथ टिक-टॉक स्टार और टीवी एक्ट्रेस सोनाली सिंह फोगाट को भी टिकट दिया है। आदमपुर विधानसभा सीट से सोनाली फोगाट चुनाव लड़ेंगी। सोनाली को जैसे ही टिकट मिलने की घोषणा हुई। टिक-टॉक पर उनके फॉलोअर्स अचानक बढ़ गए।

आदमपुर सीट से होंगी उम्मीदवार

आदमपुर सीट से होंगी उम्मीदवार

सोनाली सिंह फोगाट कांग्रेस के नेता कुलदीप बिशनोई के खिलाफ मैदान में उतरी हैं। पिछले बार के विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को 47.1 फीसदी मत प्राप्त हुआ था। जबकि आईएनएलडी के उम्मीदवार कुलवीर सिंह को 32.78 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार थे। लेकिन साल 2016 में इस पार्टी का विलय कांग्रेस में हो गया।

बता दें कि आदमपुर सीट पर कुलदीप बिश्नोई से पहले इनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल विधायक थे। पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल इस सीट से दो बार चुनाव जीत चुके हैं। पिता के बाद कुलदीप बिश्नोई ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

ऐसी रही है उनकी जिंदगी

ऐसी रही है उनकी जिंदगी

सोनाली सिंह फोगाट फतेहाबाद जिले के भूथान गांव की रहने वाली हैं। उनकी शादी हरिता के रहने वाले संजय फोगाट से हुई थी। लेकिन साल 2016 में संजय फोगाट की उनके फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उस वक्त सोनाली मुंबई में थी। वहीं सोनाली की बड़ी बहन ने भी संजय फोगाट के बड़े भाई से शादी की हुई हैं। सोनाली सिंह फोगाट की सात साल की बेटी है।

बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

सोनाली एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। उन्होंने अपना टीवी करियर की शुरुआत के दौरान दूरदर्शन पर हरियाणवी कार्यक्रम को होस्ट करती थीं। उन्हें सबसे पहला बड़ा ब्रेक जी टीवी के लोकप्रिय शो अम्मा में मिला। इस कार्यक्रम में उन्होंने नवाब शाह की पत्नी का किरदार निभाया था। यह सिरियल भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित था। सोनाली सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं।

पार्टी में मिले हैं कई मुख्य पद

पार्टी में मिले हैं कई मुख्य पद

सोशल मीडिया एप टिक-टॉक पर उनके ढेर सारे फॉलोअर्स हैं। वह बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। साथ ही वो हरियाणा, नई दिल्ली, चंडीगढ़ कि शेड्यूल ट्राइब विंग की इंचार्ज हैं। सोनाली बीजेपी नेशनल एग्जीक्यूटीव कमिटी की सदस्य भी हैं। उन्होंने झारखंड और मध्यप्रदेश के ट्राइबल एरिया में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+