सोनाली को वश में करने के लिए सुधीर बुलाता था तांत्रिक, मुंहबोले भाई ने किए कई हैरान करने वाले खुलासे
नई दिल्ली, 27 अगस्त: सोनाली फोगाट हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब इस घटना में तांत्रिक का चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। सोनाली फोगाट के एक करीबी ने आरोप है कि सोनाली के पीए सुधीर सांगवान ने कई बार वशीकरण के लिए तांत्रिक बुलवाए थे। वह तंत्रमंत्र करवाता था। इस शख्स ने सोनाली की बेटी को भी जान का खतरा बताया है।

सुधीर ने कई बार फार्म हाउस पर तांत्रिक को बुलाया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली फोगाट के करीबी ऋषभ बेनीवाल ने दावा किया है कि पीए सुधीर सांगवान सोनाली फोगाट को वश में रखने के लिए तांत्रिक का इस्तेमाल करता था, इसके लिए उसने कई बार फार्म हाउस पर तांत्रिक को बुलाया था। सुधीर ने सोनाली से कहा था कि बहुत पहुंचे हुए बाबा हैं। भविष्य से जुड़ी सारी बातें बता देते हैं। जबकि सुधीर ने ही तांत्रिक को सोनाली से जुड़ी अंदर की बातें बताई थीं।
Recommended Video

तांत्रिक के जरिए सोनाली के मन बैठाया डर
सोनाली के मुंहबोले भाई ऋषभ बेनीवाल ने बताया कि, उस तांत्रिक ने सोनाली के दिमाग में यह बातें भरीं कि आपकी जान को खतरा है। आपका रक्षक आसपास ही है। तांत्रिक ने इशारों में सोनाली को यह यकीन दिलवाया कि सुधीर ही उसकी रक्षा कर सकता है। वह कई तांत्रिकों के संपर्क में था और सोनाली के ऊपर तंत्रमंत्र करवाता था। उसने सोनाली को सबसे दूर कर दिया था।

सुधीर के साथ घंटों कमरे में बंद रहती थी सोनाली
टीवी चैनल से बात करते हुए ऋषभ ने दावा किया कि, तंत्रमंत्र के बाद से सोनाली के व्यवहार में बदलाव होने लगा था। वह गुमसुम रहने लगी थी। वह सुधीर के साथ घंटों कमरे में बंद रहती थी। सोनाली मुझे राखी बांधती थीं। वह निडर थी लेकिन सुधीर के सामने बेबस सी नजर आती थी। ऐसा लगता था कि सोनाली सुधीर के कंट्रोल में थी लेकिन उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा। सुधीर हमेशा सोनाली को परिवार से दूर रखता था।

'सोनाली की बेटी को जान का खतरा'
ऋषभ ने कहा कि, सोनाली की बेटी यशोधरा को भी सुधीर से खतरा है, मेरी मौजूदगी में उसने सोनाली से बुरा बर्ताव किया था। उसके पास कुछ तो था जिससे सोनाली उसकी हर बात मानती थी। सुधीर सांगवान सोनीपत के नूरनखेड़ा गांव का रहने वाला है। उसकी बीबी सरकारी टीचर है, लेकिन परिवार वालों से उसका कोई संपर्क नहीं हैं। कई फ्रॉड और क्रिमिनल केस सुधीर के उपर हैं।

सोनाली की हर चीज पर सुधीर ने जमा लिया था कब्जा
सुधीर 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पहली बार सोनाली के संपर्क में आया और धीरे-धीरे उसकी हर चीज पर कब्जा जमाता चला गया। सोनाली के फ्लैट-फार्म हाउस की चाबियों से लेकर उसके एटीएम कार्ड तक सुधीर ही रखता था। सोनाली से मिलने के शुरुआती चार-पांच महीने तक सुधीर पर्दे के पीछे रहकर काम करता रहा। सोनाली को बीजेपीकी टिकट मिलने के बाद सुधीर खुलकर पब्लिक के बीच आया। सोनाली की चुनावी कैंपेन में भी ज्यादातर चीजें वही तय करता था।

सुधीर सोनाली की कार में किसी को नहीं बैठने देता था
ऋषभ ने बताया कि, चुनाव प्रचार के दौरान सुधीर ने अपनी गाड़ी में किसी वर्कर या नेता को नहीं चढ़ने दिया। गाड़ी में ड्राइवर, सोनाली, सुधीर और बॉडीगार्ड ही बैठते थे। मैंने कई बार सोनाली बहन से कहा कि इसकी बातें न माना करे। मैंने यहां तक कह दिया था कि जब तक सुधीर रहेगा, मैं उनके फार्म हाउस पर नहीं आऊंगा।'












Click it and Unblock the Notifications