भारत माता की जय नहीं कहने पर बिफरीं सोनाली, बोली- आप लोग पाकिस्तानी हैं क्या?

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के शंखनाद के बीच कई स्टार खिलाड़ियों ने भाजपा का दामन थामा था। इसमे सोनाली भगत का नाम सबसे आगे आता है, जिन्हें लोग टिक-टॉक स्टार भी कहते हैं। उन्होंने टिक-टॉक से काफी सुर्खियां बटोरी थी। भाजपा में शामिल होने के बाद सोनाली फोगाट को पार्टी ने चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा है। पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने उतरी सोनाली फोगाट ने आज उन लोगों पर तीखा पलटवार किया जो लोग भारत माता की जय नहीं बोलते हैं।

बताया पाकिस्तानी

बताया पाकिस्तानी

सोनाली फोगाट ने भारत माता की जय नहीं बोलने वालों को पाकिस्तान जाने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग लोग नारा नहीं लगा रहे हैं उन लोगों पर मुझे शर्म आ रही है। अपने चुनावी प्रचार के दौरान सोनाली ने लोगों से खूब नारे लगवाए और लोगों को उत्साहवर्धन किया। लेकिन इस दौरान जब वह लोगों का उत्साहवर्धन कर रही थीं और लोगों ने उनके साथ नारा नहीं लगाया तो वह नाराज हो गईं। जिसके बाद बाद उन्होंने इन लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जो लोग भारत माता की जय नहीं कह सकते हैं वह पाकिस्तानी हैं।

लोगों पर बिफरी सोनाली

लोगों पर बिफरी सोनाली

सोनाली फोगाट ने जब कहा कि आप भी मेरे साथ एक जयघोष कीजिए, भारत माता की जय। लेकिन जब कुछ लोगों ने सिर्फ जय कहा और कुछ लोगों ने नारा नहीं लगाया तो उन्होंने कहा कि क्यों भाई, आप पाकिस्तान से आए हैं क्या, पाकिस्तानी हो क्या। अगर हिंदुस्तानी हो तो भारत माता की जय बोलो। इसके बाद जब दो बार उन्होंने नारा लगवाया और सभी लोगों ने नारा नहीं लगाया तो उन्होंने कहा कि मुझे आप लोगों पर शर्म आती है, आप जैसे लोग भी हिंदुस्तान में रहते हैं।

भाजपा ने दिया है टिकट

भाजपा ने दिया है टिकट

गौरतलब है कि भाजपा ने सोनाली फोगाट को आदमपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने उनके खिलाफ भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को मैदान में उतारा है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को हैं, लोग 21 को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। खुद प्रधानमंत्री मोदी भी हरियाणा में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+