Somy Ali ने बताई सलमान खान से ब्रेकअप की वजह, एक साथ कई एक्ट्रेस को कर रहे थे डेट

मुंबई। बॉलीवुड का सबसे चर्चित सवाल है कि सलमान खान शादी कब करेंगे? फिल्म इंडस्ट्री के 'दबंग' एक्टर पर अपनी जान छिड़कने वाली फीमेल फैंस की कमी तो नहीं है लेकिन सलमान खान का दिल जीतना इसना आसान नहीं है। हालांकि उनका नाम अभी तक कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन कभी सलमान ने खुलकर अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। अब सलमान खान अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली के खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं।

सोमी अली ने किया सलमान से ब्रेकअप का खुलासा

सोमी अली ने किया सलमान से ब्रेकअप का खुलासा

अभिनेत्री सोमी अली ने अब सालों बाद सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग होने की वजह का खुलासा किया है। सोमी ने कहा कि सलमान खान से उन्हें धोखा दिया था, इसलिए उन्होंने एक्टर से ब्रेकअप कर लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोमी अली ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने सलमान खान और संगीता बिजलानी को एकसाथ देख लिया था। सोमी अली ने यह भी बताया कि सलमान खान और संगीता बिजलानी का ब्रेकअप भी उन्हीं की वजह से हुआ था।

सलमान-संगीता के ब्रेकअप की वजह सोमी अली

सलमान-संगीता के ब्रेकअप की वजह सोमी अली

सोमी अली कहती है, 'मैं अक्सर सलमान खान और संगीता बिजलानी को एकसाथ उनके घर देखा करती थी। ये बात मुझे बहुत परेशान करती थी। मैं सलमान खान से शादी करने के लिए बेताब थी, हम दोनों ने लगभग एक साल बात एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। उन्हेंने (सलमान और संगीता) मेरी वजह से ही ब्रेकअप किया, हालांकि ये गलत था जिसका एहसास करने के लिए मैं उस समय बहुत छोटी थी।'

सलमान के लिए ही फिल्मों में ली एंट्री

सलमान के लिए ही फिल्मों में ली एंट्री

सलमान खान से अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए सोमी अली ने कहा, सलमान खान ने हमारे रिलेशनशिप के दौरान मुझे दोखा दिया था, इसी वजह से मैंने उनसे ब्रेकअप कर लिया। सोमी अली ने यह भी खुलासा किया कि सलमान खान के नजदीक आने के लिए ही उन्होंने फिल्मों में आने का फैसला लिया था। बता दें कि ब्रेकअप होने के इतने साल बाद पहली बार सोमी अली ने सलमान से जुड़ी बातों का खुलासा किया है। इससे पहले सोमी ने बताया था कि उनके और सलमान के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय आ गई थीं।

पहली नजर में सलमान-ऐश्वर्या में हुआ प्यार

पहली नजर में सलमान-ऐश्वर्या में हुआ प्यार

सोमी अली ने बताया, 'सलमान और मैं एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा समय बिता रहे थे लेकिन उसी बीच संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग शुरू हो गई। जैसा की सभी जानते हैं इस फिल्म में सलमान और ऐश्वर्या लीड रोल में थे। यह पहली बार था जब सलमान, ऐश्वर्या राय मिले दोनों के बीच फिल्म के सेट पर ही प्यार पनपा। जब फिल्म की शुटिंग शुरू हुई तो दोनों के दूसरे के काफी करीब आ गए थे और डेट भी करने लगे थे।'

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, जानिए किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक लगवाया टीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+