सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, जानिए किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक लगवाया टीका
सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, जानिए किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक लगवाया टीका
मुंबई: भारत में कोरोना वायरस से प्रभावित सबसे ज्यादा महाराष्ट्र है और राज्य में सबसे ज्यादा कोविड-19 के केस मुंबई से आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना वैक्सीन लगवा रहे हैं। मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच सलमान खान कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। सलमान खान ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर बुधवार शाम (24 मार्च) को वैक्सीन लेने की सूचना दी। सलमान खान ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। सलमान खान ने ट्वीच किया, "आज मैंने वैक्सीन की पहली डोज ली है।'' सलमान खान का कैजुअल लुक में मुंबई के लीलावती अस्पताल में जाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं।
Recommended Video

संजय दत्त ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन
सलमान खान से पहले मंगलवार (23 मार्च) को बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने भी कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज ली थी। 61 वर्षीय अभिनेता संजय दत्त ने कोविड-19 वैक्सीन बीकेसी वैक्सीन सेंटर में जाकर ली थी। संजय दत्त ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वैक्सीन लगवाते हुए अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट कर संजय दत्त ने लिखा था, ''बीकेसी वैक्सीन सेंटर में आज मैंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। मैं डॉ. Dhere और उनकी पूरी टीम को इस काम के बधाई देता हूं। मुझे उनपर और उनकी कड़ी मेहनत के लिए बहुत प्यार और सम्मान है। जय हिन्द!''
किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक लगवाया टीका
संजय दत्त और सलमान खान से पहले कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कोरोना वायरस का टीका लगवाया है। सैफ अली खान, राकेश रौशन, हेमा मालिनी, जॉनी लीवर ,शिल्पा शिरोडकर,नीना गुप्ता, कमल हासन, मेघना नायडू सतीश शाह जैसे बॉलीवुड सितारे पहले ही कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस सभी सेलेब्रिटियों ने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। वैक्सीन का अभीतक इनमें से किसी स्टार पर साइड इफेक्ट नहीं दिखा है।












Click it and Unblock the Notifications