Somnath Mandir: ऊपर से नीचे तक एंटी फंगल पिस्ता कलर से होगा मंदिर का रंगरोगन, दो महीने में होगा जगमग

गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर का रंगरोगन किया जा रहा है। मंदिर के शिखर से भू-तल तक रंगरोगन किया जाएगा।

सोमनाथ, 08 जून : गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर का रंगरोगन किया जा रहा है। मंदिर के शिखर से भू-तल तक रंगरोगन किया जाएगा। इसे पूरा करने में दो महीने का वक्त लगेगा। इसे मंदिर के ट्रस्टी के द्वारा पूरा किया जाएगा। अरब सागर के किनारे स्थित होने के कारण हर पांच-सात साल में मंदिर का रंगरोगन किया जाता है।

somnath mandir

देश के प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ महादेव मंदिर को एंटी फंगल पिस्ता रंग से रंगरोगन किया जा रहा है। अरब सागर से आने वाले क्षरण को रोकने के लिए रंगरोगन का कार्य किया जाता है। साथ ही मंदिर की भव्यता और दिव्यता बनी रही इसके लिए भी रंगाई का काम किया जाता है।

फिर से जगमगा उठेगा मंदिर

दो महीने बाद फिर से मंदिर जगमगा उठेगा। अरब सागर के चलते मंदिर को एंटी फंगल करवाया जाता है। जिससे अरब सागर से आने वाले क्षरण को रोका जा सके। सोमनाथ महादेव मंदिर की ऊंचाई भूतल से शिखर तक 155 फीट है।

करोड़ का आएगा खर्च

सोमनाथ ट्रस्ट के महा प्रबंधक विजय सिंह चावड़ा ने बताया कि इस काम में एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि रंगाई और एंटी फंगल का काम कराने में करीब दो महीने लग जाएगा। पूरा खर्चा एक करोड़ रुपये से अधिक आएगा। 2012 व 2017 में भी इसी प्रकार रंगरोगन किया गया था।

मई में लाखों भक्तों ने किए दर्शन

कोरोना के बाद जब स्थिति में सुधार हुई तो लोगों में भी भक्ति जगी। काफी दिनों से बंद पड़े मंदिरों को खोला गया। इस बीच पिछले महीने यानी मई में सोमनाथ मंदिर में 8 लाख 38 हजार भक्तों ने दर्शन किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+