गंभीर ने अफरीदी की उम्र पर कसा तंज, कहा- कुछ लोग कभी दिमाग से बड़े नहीं होते

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। जहां एक ओर पाकिस्तान की इमरान खान सरकार को कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुंह की खानी पड़ी है, वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी इस मुद्दे पर टिप्पणी कर रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) दौरे की बात कही थी। उनके इस ट्वीट पर पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने उन्हें करारा जवाब दिया है। गंभीर ने अफरीदी की उम्र को लेकर उन पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग कभी दिमाग से बड़े नहीं होते हैं।

'कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते'

'कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते'

पूर्व सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की समझ पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ लोगों की सोच-समझ उम्र के साथ नहीं बढ़ती है। गौतम गंभीर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि उनके (शाहिद अफरीदी) बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कभी बड़े नहीं होते। क्रिकेट खेलने के वक्त उनकी जितनी उम्र होती है वही उनकी बाद में भी रहती है। उनका दिमाग वक्त के साथ विकसित नहीं होता।'

अफरीदी पर क्या बोले गौतम गंभीर, देखिए VIDEO

यही नहीं गौतम गंभीर ने आगे ये भी कहा, 'अगर शाहिद अफरीदी को राजनीति का इतना शौक है और हर मुद्दे पर राजनीति करनी है तो उन्हें राजनीति ही ज्वाइन कर लेना चाहिए।' बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कश्मीर को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने अपने Tweet में जनता से अपील की थी कि वे 'कश्मीर ऑवर' से जुड़ें। अफरीदी ने ट्वीट किया कि आप सभी लोग प्रधानमंत्री इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए 'कश्मीर ऑवर' कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। वे जुमे पर दोपहर 12 बजे मजार-ए-कैद में मौजूद रहेंगे। वो जल्दी ही एलओसी का दौरा करेंगे। इसी के बाद गौतम गंभीर ने उन्हें करारा जवाब दिया।

गंभीर ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को किया ट्रोल

जवाब में पहले गौतम गंभीर ने ट्वीट किया, 'भाइयों, इस तस्वीर में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि शाहिद अफरीदी को और शर्मिंदा करने के लिए आगे क्या कर सकता है, ताकि ये पूरी तरह से साबित हो जाए कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व ना होने का मन बना लिया है। मैं उनके लिए ऑनलाइन किंडरगार्टन (KG) ट्यूटोरियल का ऑर्डर दे रहा हूं।' जिसके बाद तो लोग भी अफरीदी का जमकर मजाक उड़ाने लगे और देखते ही देखते अफरीदी ट्रोल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+