कर्नाटक: येदुरप्पा का दावा झूठा, कांग्रेस के सभी विधायक हैं संपर्क में, कुछ भी गलत नहीं: डीके शिवकुमार
बेंगलुरु। कर्नाटक में जेडीयू-कांग्रेस की सरकार बन गई है, लेकिन फिर भी यहां का सियासी तापमान बढ़ता जा रहा है। कैबिनेट में जगह नहीं मिलने से कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं। इस बात को लेकर येदुरप्पा ने दावा किया कि कांग्रेस के नाराज विधायक भाजपा में आना चाहते हैं, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने दावा किया है कि सभी विधायक पार्टी के साथ है। पार्टी के विधायकों के बीच कुछ भी गलत नहीं है।

इस बीच पार्टी से नाराज चल रहे कांग्रेस विधायक एम बी पाटिल ने कहा कि मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उनकी मांग को लेकर आ रही खबरें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इस बारे में अपने विचार राहुल गांधी को बता दिए हैं और उन्होंने मेरी बातों को ध्यान से सुना है। कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल कद्दावर नेता है। उन्हें उम्मीद थी कि कैबिनेट में उन्हें जगह मिलेगा, लेकिन कैबिनेट विस्तार में जगह नहीं मिलने से वो नाराज चल रहे हैं। हालांकि पार्टी का दावा है कि सब ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications