Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की पत्‍नी का मोबाइल छीन ले गए मोटरसाइकिल सवार बदमाश

नई दिल्‍ली। राजधानी में आम आदमी की सुरक्षा की क्‍या बात कही जाए जब खास लोग ही सुरक्षित नहीं हैं। पॉश इलाके मंडी हाउस में बदमाश ने सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया की पत्‍नी का मोबाइल छीन ले गए। बदमाश ने इस वारदात को अंजाम इतनी तेजी से दिया कि जनरल की पत्‍नी उसका हुलिया तक न पहचान सकीं और ना ही उसकी गाड़ी का नंबर।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की पत्‍नी का मोबाइल छीन ले गए मोटरसाइकिल सवार बदमाश

बाराखंभा रोड थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। अभी तक आरोपियों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक लिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता की पत्नी अपर्णा मेहता मंडी हाउस इलाके में रहती हैं।

रविवार शाम सैर करने के लिए घर से बाहर आई थीं। वह घर से कुछ दूर फिक्की ऑडिटोरियम पार कर रही थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों को पहचानने की कोशिश कर रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+