जम्मू कश्मीर में रविवार से सेना का जवान लापता, आतंकियों पर अगवा करने का शक
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में टेरिटोरियल आर्मी का एक जवान रविवार से लापता है। जवान की गाड़ी कुलगांव में जली हुई मिली थी, जिसके बाद से जवान की तलाश को तेज कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बात का संदेह है कि आतंकियों ने जवान को अगवा कर लिया है। जानकारी के अनुसार राइफलमैन शाकिर मंजूर जोकि टेरिटोरियल आर्मी की 162 बटालियन में तैनात था, वह रविवार से ही लापता है और उसकी गाड़ी कुलगाम में जली हुई मिली थी।

Recommended Video
सेना के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि हमे संदेह है कि जवान को आतंकियों ने अगवा कर लिया है। चिनार कॉर्प के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस बाबत जानकारी दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जवान की गाड़ी मुजफ्फर मंजूर के नाम से रजिस्टर है। जवान शोपियां जिले का रहने वाला है, उसकी कार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने रविवार रात दक्षिण कश्मीर के रंभामा इलाके में आग के हवाले कर दिया। जवान की तलाश में सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और जगह-जगह पर उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक जवान के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।












Click it and Unblock the Notifications