कौन हैं सोफिया फिरदौस, जो बनीं ओडिशा की पहली महिला मुस्लिम विधायक, IIM से की पढ़ाई
Sofia Firdous :इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से केंद्र की सत्ता से दूर रह गई, लेकिन ओडिशा में पार्टी ने इतिहास रच दिया है। पहली बार ओडिशा में महिला मुस्लिम उम्मीदवार को विधानसभा चुनाव में जीत मिली है।
कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार सोफिया फिरदौस ने ओडिशा की बाराबती-कटक सीट से चुनाव लड़ा और यहां जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पूर्ण चंद्र महापात्र को 8001 वोट से हरा दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार फिरदौस को इस चुनाव में 53339 वोट मिले बकि महापात्रा को 45338 वोट मिले।

सोफिया फिरदौस राजनीतिक पार्टी से आती हैं। उनके पिता मोहम्मद मोकिम वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं। मोहम्मद मोकिम को लोन फ्रॉड केस में दोषी करार दिए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सोफिया को टिकट दिया और उन्होंने चुनाव में जीत दर्ज की।
सोफिया ने कलिंग इंस्टिट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्होंने आईआईएम बेंगलुरू से एग्जेक्युटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया है।
पिछले वर्ष सोफिया भुवनेश्वर विंग की क्रेडाई अध्यक्ष चुनी गई थीं। वह इस समय ईस्टर्न जोन की क्रेडाई महिला विंग की कोऑर्डिनेटर हैं। अपने चुनावी एफिडेविट में सोफिया ने जानकारी दी है कि उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
वहीं सोफिया की कुल संपत्ति की बात करें तो यह तकरीबन पांच करोड़ रुपए है। इसमे 28 लाख रुपए का सोफिया पर कर्ज है। सोफिया का शेख हक के साथ निकाह हुआ है, जोकि एक उद्योगपति हैं।
गौर करने वाली बात है कि ओडिशा में पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इतिहास दर्ज करते हुए 147 सीटों में से 78 सीटों पर जीत दर्ज करके पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
इसके साथ ही बीजेडी सरकार का 24 वर्ष का कार्यकाल खत्म हो गया और नवीन पटनायक की तकरीबन ढाई दशक के कार्यकाल का अंत हो गया।












Click it and Unblock the Notifications