Sofia Farooq कौन थी? पिता-भाई ने क्यों हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या की? हिट-एंड-रन का रचा खेल, एक चूक से खुला राज

Ahmedabad Sofia Farooq Murder: गुजरात के अहमदाबाद में एक 22 वर्षीय युवती को उसके ही पिता और भाई ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद, हिट-एंड-रन का खेल रचा। करीब एक महीने तक पुलिस की आंख में धूल झोंकते रहे। पुलिस सड़क हादसा मानकर जांच में जुटी रही। लेकिन, कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब पुलिस के हाथ कोई एक्सीटेंड संबंधी सुराग नहीं लगे।

पुलिस ने कड़ी पूछताछ और छानबीन में हत्याकांड का खुलासा हुआ। युवती की हत्या किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से नहीं हुई थी, बल्कि उसके पिता और भाई ने कथित तौर पर हथौड़े से वार कर उसकी जान ले ली थी। इसके बाद हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। मृतका की पहचान सोफिया फारूक के रूप में हुई है। वह बोपाल इलाके के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। पुलिस ने मामले में उसके पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हबील को गिरफ्तार किया है। आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर एक भाई और पिता अपने ही खून के प्यासे क्यों बन बैठे...

sofia-farooq-murder

कहानी शुरू होती है, 12 अगस्त की रात से...

पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की रात हबील अपनी बहन सोफिया को मोटरसाइकिल से लेकर जा रहा था। बाद में उसने पुलिस को बताया कि रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हुए और सोफिया की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना मानकर जांच शुरू की गई। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो हबील के बयान और घटनास्थल की परिस्थितियों में कई ऐसे सवाल सामने आए, जिनसे पुलिस को संदेह हुआ।

जिस जगह हादसा बताया, वहां नहीं मिले दुर्घटना के सबूत

पुलिस के मुताबिक, हबील ने जिस स्थान को दुर्घटना की जगह बताया था, वहां किसी वाहन की टक्कर से संबंधित कोई स्पष्ट सबूत नहीं मिला। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी पुलिस के लिए अहम साबित हुई। फुटेज में ऐसा कोई दूसरा वाहन नजर नहीं आया, जो बाइक को टक्कर मारकर फरार हुआ हो। इसके बाद पुलिस ने हबील से दोबारा पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके बयान में कथित तौर पर कई विरोधाभास सामने आए। जांच का फोकस सड़क हादसे से हटकर सोफिया की मौत की परिस्थितियों पर चला गया।

पूछताछ में सामने आई हत्या की कथित साजिश

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान हबील ने सोफिया की हत्या की बात कबूल की। जांच में सामने आया कि इस वारदात की योजना उसके पिता फारूक के साथ मिलकर बनाई गई थी। पुलिस के अनुसार, परिवार में सोफिया के एक युवक के साथ वीडियो वायरल होने के बाद विवाद पैदा हुआ था। परिवार को सामाजिक बदनामी का डर था। पिता और भाई ने सोफिया को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें संदेह था कि वह किसी युवक के साथ रिश्ते में है। पुलिस का आरोप है कि इसी वजह से पिता और भाई ने उसकी हत्या की योजना बनाई।

तीन महीने पहले बनाई थी योजना?

जांच के मुताबिक, फारूक और हबील ने कथित तौर पर करीब तीन महीने पहले हत्या की योजना बनानी शुरू कर दी थी। दोनों ने ऐसा रास्ता चुना, जहां रात के समय अंधेरा रहता था और CCTV कैमरों की मौजूदगी कम थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि उन्होंने बारिश के मौसम को भी ध्यान में रखा, ताकि वारदात के बाद इसे सड़क दुर्घटना बताना आसान हो सके।

अस्पताल से लौटते समय सोफिया को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन फारूक और हबील मोटरसाइकिल से उस अस्पताल तक गए, जहां सोफिया काम करती थी। लौटते समय सोफिया भी उनके साथ बाइक पर बैठी। आरोप है कि हबील अपने साथ एक हथौड़ा लेकर गया था। रास्ते में उसने सोफिया के सिर पर हथौड़े से कई वार किए। पुलिस के अनुसार, सोफिया के बेहोश होने के बाद उसे बाइक से नीचे गिराया गया और उसके सिर पर दोबारा वार किए गए। पुलिस का दावा है कि दोनों कुछ समय तक वहीं रुके और सोफिया की मौत होने के बाद आगे बढ़े।

हत्या के बाद ऐसे रचा सड़क हादसे का ड्रामा

पुलिस के मुताबिक, सोफिया की मौत के बाद पिता और भाई ने मामले को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। कथित तौर पर शव को सड़क किनारे रखा गया। इसके बाद हबील ने खुद को भी घायल किया और मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचाया, ताकि पुलिस को यह लगे कि किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। यही वजह थी कि शुरुआत में मामला हिट-एंड-रन के तौर पर सामने आया।

करीब एक महीने बाद खुला हत्या का राज

शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे सड़क हादसा माना था। लेकिन हबील के बयान, घटनास्थल पर दुर्घटना के सबूत नहीं मिलने और CCTV फुटेज ने जांच की दिशा बदल दी। करीब एक महीने की जांच के बाद पुलिस को कथित हत्या की साजिश का पता चला। इसके बाद एम डिवीजन पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए सोफिया के पिता मोहम्मद फारूक और भाई मोहम्मद हबील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब मामले में हत्या की साजिश, वारदात की पूरी कड़ी और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस केस में सबसे बड़ा सवाल

सोफिया की मौत को पहले सड़क हादसा क्यों माना गया? पुलिस के मुताबिक, इसकी वजह हत्या के बाद तैयार किया गया कथित घटनाक्रम था। लेकिन CCTV फुटेज और घटनास्थल पर दुर्घटना के सबूत न मिलने से पुलिस को शक हुआ और पूछताछ के बाद मामला हत्या तक पहुंच गया। फिलहाल, पुलिस के आरोपों की न्यायिक प्रक्रिया के दौरान पुष्टि होना बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+