राजधानी एक्सप्रेस में परोसे गए भोजन से सल्वाटोर बबोन्स हुए खुश, ट्विटर पर लिखा- 'I am impressed'
Railway Food: सिडनी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर और प्रसिद्ध समाजशास्त्री सल्वाटोर बबोन्स ने राजधानी एक्सप्रेस परोसे गए भोजन से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में एक पोस्ट शेयर किया।

Railway Food: साफ-सफाई और ट्रेनों में सर्व किए जाने वाले खाने की क्वालिटी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर लोग पोस्ट करते दिखते हैं। हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर ट्रेन के खाने को जेल के खाने से कंपेयर करते हुए पोस्ट किया था। लेकिन, इस बार ट्विटर पर रेलवे के खाने को लेकर एक पॉजिटिव पोस्ट चर्च का विषय बना हुआ है। दरअसल, यह पोस्ट सिडनी विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर और प्रसिद्ध समाजशास्त्री सल्वाटोर बबोन्स ने किया है।
प्रसिद्ध समाजशास्त्री सल्वाटोर बबोन्स भारतीय रेलवे में दिए जाने वाले भोजन से काफी प्रभावित हुए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपने भोजन की एक तस्वीर साझा करते हुए अपने पोस्ट में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भी टैग किया। बबोन्स ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से ट्रेन में खाना परोसने वाले शख्स को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाने का अनुरोध किया। तो वहीं, ट्विटर पर शेयर हुई तस्वीर में प्लेट में चावल, सब्जी, दाल, रोटी और दही नजर आ रही है।
समाजशास्त्री सल्वाटोर बबोन्स ने नरेंद्र कुमार नाम के शेफ के साथ एक फोटो भी पोस्ट की। भोजन का आनंद लेने के बाद उन्होंने अपने खाली थाली का फोटो भी शेयर किया है। बबोन्स ने अपने ट्वीट आगे बताया कि खाने के बाद मुझे फ्री आइसक्रीम भी मिली। इसके अलावा, उन्होंने अश्विनी वैष्णव से शेफ नरेंद्र कुमार को 'रेलवे के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर' बनाने का अनुरोध किया। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस की यात्रा पर अपने अनुभव को शेयर करते ट्विटर में लिखा।
सल्वाटोर ने लिखा, 'यह भारत के राष्ट्रीय रेलवे की द्वितीय श्रेणी का भोजन है? यह मेरे लिए प्रथम श्रेणी का स्वाद है! मैं बहुत प्रभावित हूं, मंत्री अश्विनी वैष्णव, आपको नरेंद्र कुमार को अपना अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बनाना चाहिए। राजधानी एक्सप्रेस में रसोई के लिए फाइव स्टार।' सल्वाटोर के इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने सुझाव दिया कि को सल्वाटोर पश्चिमी घाट में चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस की यात्रा करनी चाहिए।
Recommended Video

वहीं एक यूजर ने लिखा, नई दिल्ली-मुंबई सेक्टर के बीच राजधानी एक्सप्रेस का खाना मुझे हमेशा से पसंद रहा है। बेहतरीन सेवा/सुविधाओं वाली शानदार ट्रेन। अगली बार जब मैं भारत आऊंगा, मैं निश्चित रूप से नई दिल्ली से वाराणसी के बीच #VandeBharat Express से यात्रा करना चाहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications