सोशल: 'आज की सीख, घपला करो तो बड़ा करो!'

ए राजा
Getty Images
ए राजा

2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में अभियुक्त पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा और कनिमोड़ी समेत सभी 17 लोगों को बरी किया गया है.

अदालत का फ़ैसला आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया.

इस मामले के 17 आरोपियों में 14 व्यक्ति और तीन कंपनियां (रिलायंस टेलिकॉम, स्वान टेलिकॉम, यूनिटेक) शामिल थीं.

एक टि्वटर यूज़र ने लिखा है, ''आज की सीख, घपला करो तो बड़ा करो.''

पुष्पराज ने ट्वीट किया, ''ये ए राजा का 'वो तो मेरा ड्राइवर था' वाला पल है.''

2जी घोटाला साल 2010 में सामने आया जब भारत के महालेखाकार और नियंत्रक (कैग) ने अपनी एक रिपोर्ट में साल 2008 में किए गए स्पेक्ट्रम आवंटन पर सवाल खड़े किए थे.

सुरजीत कुमार यादव ने लिखा है, ''2जी घोटाले के सभी आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया है. तो क्या कपिल सिब्बल की ज़ीरो लॉस थ्योरी सही थी? मैं पूछ रहा हूं बस.''

2 जी घोटाले में सभी आरोपी बरी, दिल्ली की अदालत का फ़ैसला

आख़िर क्या था 2 जी घोटाला और किन किन पर था आरोप?

कंपनियों को नीलामी की बजाए पहले आओ और पहले पाओ की नीति पर लाइसेंस दिए गए थे, जिसमें भारत के महालेखाकार और नियंत्रक के अनुसार सरकारी खजाने को अनुमानत एक लाख 76 हजार करोड़ रुपयों का नुक़सान हुआ था.

सुजीत अग्रवाल ने कहा, ''आरुषि तलवाल के हत्यारों ने 2जी घोटाला किया है.''

आशीष ने लिखा है, ''1.7 लाख करोड़ हवा में चले गए. किसी ने 2जी घोटाला नहीं किया है, ये हवाई तरंगें 2जी घोटाले के लिए ज़िम्मेदार थीं.''

इस पूरे घोटाले का ठीकरा डीएमके नेता ए राजा के सिर फोड़ा जाता है और उनका बरी होना पार्टी के लिए राहत की ख़बर है.

कलम वाली बाई हैंडल से लिखा गया है, ''मेरा नाम ही राज पाटिल राजा और राजा को कोई कोर्ट सज़ा नहीं दे सकती.''

के एन भरत ने ट्वीट किया है, ''जब कोई 2जी घोटाले में दोषी ही नहीं है तो लाइसेंस क्यों रद्द किए गए थे.''

कह के पहनो हैंडल से लिखा गया है, ''2जी घोटाले में आया फ़ैसला उन लोगों के लिए नैतिक जीत है जो भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं.''

ए राजा
Getty Images
ए राजा

यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने इस फ़ैसले के बाद कहा कि उनकी ज़ीरो लॉस वाली थ्योरी सही साबित हुई है.

जब कैग ने रिपोर्ट में कहा था कि ए राजा की कार्यप्रणाली के कारण देश को 1.76 लाख करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, तो सिब्बल ने कहा था कि ये नुकसान वास्तविक नहीं है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने राज्यसभा ने कहा कि जिस घोटाले की वजह से हमारी सरकार गई, वो कभी हुआ ही नहीं था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+