Baba Ka Dhaba: कांता प्रसाद ने खोला नया रेस्टोरेंट, देखिए सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

नई दिल्ली। Baba Ka Dhaba: देश की राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया की ताकत उस समय मिसाल बनी जब 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले 80 वर्षीय कांता प्रसाद की मदद के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ, उसके लिए कांता प्रसाद की लोगों ने काफी आलोचना भी की। दरअसल जिस यूट्यूबर (गौरव वासन) ने उनकी मदद की थी, उन्होंने उसपर ही पैसों की धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि अब कांता प्रसाद की किस्मत पहले से काफी बदल गई है। उन्होंने मालवीय नगर में एक नया रेस्टोरेंट खोला है।

Recommended Video

    Baba Ka Dhaba: 'Baba' ने खोला अपना नया Restaurant, मदद के लिए लोगों को कहा शुक्रिया । वनइंडिया हिंदी
    रेस्टोरेंट खुलने पर क्या बोले बाबा

    रेस्टोरेंट खुलने पर क्या बोले बाबा

    रेस्टोरेंट खोले जाने पर कांता प्रसाद ने कहा, 'हम बहुत खुश हैं, भगवान की हमपर कृपा हुई है। मैं लोगों को मदद देने के लिए उनका धन्यवाद करता हूं, साथ ही उनसे अपील करता हूं कि मेरे रेस्टोरेंट में आएं। हम यहां भारतीय और चीनी खाना पेश करेंगे।' इस ढाबे में बाबा ने 2 शेफ और 1 सपोर्टिंग स्टाफ भी रखा है। हालांकि लोगों की नाराजगी अब भी बाबा पर से गई नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांता प्रसाद ने कहा था कि गौरव वासन ने उनके साथ पैसों की धोखाधड़ी की है, जबकि गौरव ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। अब लोगों का कहना है कि जब गौरव ने पैसे ही ठीक से नहीं दिए तो रेस्टोरेंट कहां से खोल लिया।

    क्या बोल रहे हैं लोग?

    क्या बोल रहे हैं लोग?

    सोशल मीडिया यूजर्स में से एक यूजर ने कहा, 'बाबा को आखिरकार वो पैसे मिल गए हैं, जो लोगों को दान किए थे।' एक यूजर ने कहा, 'कोरोना के लिए 2020 उतना अच्छा नहीं था जिसका बाबा का ढाबा के बाबा के लिए हुआ है।' एक यूजर लिखता है, 'ये देखकर अच्छा लगा कि लोगों की मदद से इन्होंने जो पैसा इकट्ठा किया, उससे खुद का बड़ा रेस्टोरेंट खोल लिया है।' वहीं एक यूजर ने बेरोजगारी की बात करते हुए कहा, 'इन्हें कुछ लोगों को काम पर भी रखना चाहिए, ताकि उन्हें नौकरी मिल सके।'

    कुछ लोगों ने जताई नाराजगी

    कुछ लोगों ने जताई नाराजगी

    जहां कुछ लोग कांता प्रसाद के समर्थन में दिखे तो वहीं कुछ ने उनकी आलोचना भी की। एक यूजर ने लिखा, 'बाबा का ढाबा के कांता प्रसाद हाल ही में दिल्ली में देखे गए बड़े धोखों में से एक हैं।' एक यूजर ने कहा, 'शुभकामनाएं बाबा, बस अभी किसी झमेले में मत पड़ो, जो है ठीक से संभालो।' वहीं एक यूजर ने बाबा का विरोध करते हुए कहा, 'मैं सख्ती से इनका विरोध करता हूं। कुछ दिन पहले कुछ लोग सभी से इनके ढाबे पर जाने का अनुरोध कर रहे थे क्योंकि इन्होंने उस आदमी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। और अब इन्होंने दान किए हुए पैसों से ही रेस्टोरेंट शुरू कर लिया है।'

    'बाबा का ढाबा' के मालिक ने खोला नया रेस्टोरेंट, फेमस करने वाले गौरव वासन को लेकर कही ये बात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+