11 ट्वीट में देखिए कैसे सोशल मीडिया पर हुआ रिलायंस जियो का स्वागत
देश में अभी तक की सबसे सस्ती मोबाइल सर्विसेज को बाजार में उतारने की घोषणा के साथ ही रिलायंस जियो का सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया है।

सोशल मीडिया साइट पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि जब बाजार में रिलायंस जियो की सर्विसेज लांच हो जाएंगी तो बाजार में दूसरी मोबाइल सर्विसेज देने वाली कंपनियों की क्या हालत होगी।
@Dodiyaravi ने लिखा कि रिलायंस जियो के आते ही दूसरी मोबाइल कंपनियों का हाल कुछ ऐसा हो गया है।
@awk_doc ने लिखा कि रिलायंस जियो का कनेक्शन लेने के बाद लोग इसका प्रयोग सोशल मीडिया पर अंबानी और अडानी को गाली देने में करेंगे।
@sonyyokogawa ने लिखा कि तीन दिन पहले रिलायंस जियो का सिम कार्ड लिया था। पर वो अभी तक एक्टिवेट ही नहीं हुआ था।
@Krizanand ने लिखा कि मेरा मानना है कि शुरूआत में जो रिलायंस जियो की सर्विस बहुत अच्छी होगी पर बाद में उस पर विश्वास करना भी मुश्किल होगा।
@saurabh_salman ने लिखा कि भारत की बेटियां रियो में कमाल कर के आ गई और बेटे अब रिलायंस जियो के सिम के जुगाड़ में लगे हुए हैं।
रिलायंस जियो के आते ही शेयर बाजार में आइडिया को 2450 करोड़ रूपए और भारती एयरटेल को 9800 करोड़ रूपए का नुकसान हुआ है।
@ImRo450 ने लिखा कि जैसे ही सर जडेजा को पता चला कि वो 24 घंटे बिना किसी पैसे के बात कर सकेंगे तो उनका रिएक्शन देखने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications