X Down: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हुआ डाउन तो यूजर्स हुए परेशान, ट्रेंड हुआ TwitterDown

X Down: गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) एकदम से डाउन हो गया, जिसकी वजह से यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा। आपको बता दें कि वैश्विक स्तर पर एक्स डाउन रहा। मालूम हो कि इससे पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) अगस्त में आउटेज से प्रभावित हुआ था।

X Down

वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम ने दी जानकारी

तकनीकी रुकावटों पर नज़र रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉटकॉम के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने कहा कि ये तकनीकी रुकावट गुरुवार सुबह पूरी दुनिया में देखी गई, हालांकि कुछ देर बाद ये सही हो गया है। इससे पहले X खोलने पर यूजर्स को ब्लैंक पेज दिखाई दे रहा था और कोई भी पोस्ट नहीं नजर नहीं आ रही थी, ये समस्या वेबसाइट और एप दोनों जगह देखी गई थी।

Twitter Down ट्रेंड कर रहा

और इसी वजह से सोशल पर Twitter Down ट्रेंड भी करता रहा और इस पर लगभग 5000 लोगों ने पोस्ट भी किया है। ट्विटर आज सुबह करीब साढ़े दस बजे के आस-पास से डाउन हुआ था और ये करीब दो घंटे डाउन रहा, जिसके बारे में करीब 70 हजार लोगों ने रिपोर्ट भी की थी।

सोशल मीडिया पर लोग ले रहे हैं मजे

तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी रहे जो कि इस बात पर मजे भी लेते दिखाई दिए। बहुत सारे लोगों ने लिखा है कि 'चलो भाई वापस फेसबुक पर चलते हैं' तो किसी ने लिखा 'एक्स कभी किसी का साथ नहीं देता।' तो किसी ने लिखा 'मेरे एक्स ने मुझे फिर से धोखा दे दिया।'

खास बात

Twitter का फुल फॉर्म होता है- Typing What I'm Thinking To Everyone Reading यानी मेरे मन में क्या चल रहा है, उसे टाइप करना। ये जैक डोर्सी के दिमाग की उपज थी हालांकि एलन मस्क के मालिक बनने के बाद इसका नाम बदल कर एक्स कर दिया गया। आपको बता दें कि स्टैटिस्टा के मुताबिक दुनियाभर में X के करीब 33 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं, जो कि इसके डाउन होने से परेशान रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+