सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया पर जश्न, देखें लोगों ने क्या कहा
नई दिल्ली। उरी हमले के बाद जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा के भीतर सर्जिकल ऑपरेशन किया है उसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लोग एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव से पहले के भाषण का वीडियो साझा करके मोदी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग फिल्मी अंदाज में पीएम की तारीफ कर रहे हैं।
राहुल बली ने गैग्स ऑफ वासेपुर का डॉयलॉग तेरी कह के लुंगा कहकर लिखा है कि यह पाक के लिए हाई अलर्ट मोड। हमारे लिए यह गर्व का मौका है, नमो, नमो।
रेनुका जैन लिखती है कि प्रधानमंत्री जी शुक्रिया आपने यह कार्रवाई की, आपने जो कहा वो किया, यह है 56 इंच की छाती का प्रधानमंत्री, प्राउड भक्त












Click it and Unblock the Notifications