नोटबंदी के बाद नासा से कैसा दिख रहा है इंडिया, आप भी देखिए

एक बार फिर से सोशल मीडिया ने नोटबंदी के फैसले के बाद नासा की तस्वीर को ढूंढ लिया है, हालांकि इस तस्वीर के बारे में खुद नासा को भी पता नहीं है।

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई जोक शेयर किए जा रहे हैं। लेकिन इस बार एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है और कहा जा रहा है कि इसे नासा ने साझा किया है।

nasa fake

ढाई लाख क्या, इस जोड़े ने महज 500 रुपए में निपटा दी शादी

नोटबंदी के फैसले के बाद बैंकों और एटीएम के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही है, कई जगहों पर 2 से 3 किलोमीटर लंबी लाइनें लगने की भी खबर आई है, यही नहीं कई लोगों ने इन लाइनों में अपनी जान भी गंवा दी है।

500/1000 रुपए के नोट अब नहीं बदले जा सकेंगे, पीएम अपने वायदे से ही पीछे हटे

सोशल मीडिया का दावा झूठा

सरकार के नोटबंदी के फैसले पर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय है। लेकिन जो तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है वह मौजूदा स्थिति को बेहतर तरीके से दिखाती है, लेकिन इस तस्वीर के पीछे के दावे पूरी तरह से गलत है।



पूरा देश लाइन में

लोग इस तस्वीर को साझा करके कह रहे हैं कि आखिरकार लंबी-लंबी लाइनों की तस्वीर नासा ने अंतरिक्ष से जारी कर दी है जिसमें पूरा देश बैंक की लाइन में लगा दिख रहा है। तस्वीर में लोग दक्षिण से पूर्वी भारत तक स्टेट बैंक के बाहर लाइन में लगे दिख रहे हैं।

खुद नासा को नहीं पता अपनी तस्वीर के बारे में

बहरहाल सोशल मीडिया पर जिस तरह से तमाम मौकों पर चुटकी लेने के लिए नासा की तस्वीर साझा की जाती है उसकी जानकारी खुद नासा को भी नहीं होती है। इससे पहले दीवाली के मौके पर भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई थी जिसके बारे में भी नासा को नहीं पता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+