#SocialMediaDay पर कांग्रेस की टीम ने मोदी जी से कही ऐसी बात कि हो गई वायरल
नई दिल्ली। आज 30 जून 2018 है, मतलब सोशल मीडिया डे। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल @narendramodi पर एक नहीं बल्कि दो-दो ट्वीट कर सोशल मीडिया डे को सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सबसे कम एक्टिव मानी जाने वाली कांग्रेस भी #SocialMediaDay मना रही है। पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने एक वीडियो बनाया है, जिसमें कुछ महिलाएं मोदीजी से उन लोगों को अनफॉलो करने की अपील कर रही हैं, जो उन्हें गालियां देते हैं। उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हैं। कांग्रेस का यह वीडियो #SocialMediaDay पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो में महिलाएं अंग्रेजी में गाना गा रही हैं और कह रही हैं.... 'जब मैं फेसबुक पर लॉग इन करती हूं, मुझे संघी ट्रोल करते हैं, जहर भरे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, मझे ट्रोल किया जाता है और जब मैं अपने अपमान को ट्विटर पर सबके सामने रखती हूं, तब मेरी मां के साथ रेप करने की धमकी दी जाती है।' महिलाएं मोदीजी से शिकायत करते हुए गा रही हैं... 'जब पेट्रोल के दाम 90 रुपये के आसपास पहुंचते हैं तो आप कोई जवाब नहीं देते हैं। लेकिन जब मुझे ट्रोल करने का मौका आता है, मुझे ट्रोल किया जाता है और इन सभी ट्रोल्स को मोदीजी फॉलो करते हैं।'
वीडियो में लिंचिंग की कुछ घटनाओं की फुटेज भी दिखाई जाती है। इस दौरान लड़कियां गाती हैं....डू यू सी....डू यू सी.....डू यू सी....! वीडियो में कई जगह पर पीएम मोदी व्यायाम करते दिख रहे हैं और लड़कियां गा रही हैं मोदीजी, मोदीजी, मोदीजी, बी ए रियल पीएम...अनफॉलो दैम प्लीज। लड़कियां ट्रोल्स को अनफॉलो करने की मांग कर रही हैं, ऐसे ट्रोल्स जिन्हें पीएम मोदी फॉलो कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने दो ट्वीट करके दी #SocialMediaDay की बधाई
पीएम मोदी ट्विटर पर लिखते हैं, मैं अपने युवा दोस्तों को बधाई देना चाहता हूं कि वे सोशल मीडिया का प्रयोग बेहद इनोवेटिव तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। मैं युवाओं से अपील करता हूं कि वे अपने विचार व्यक्त करते रहें और पूरी आजादी के साथ चर्चा करें। #SocialMediaDay पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया हैं। #SocialMediaDay! की बधाई। सोशल मीडिया लोकंतत्र में बेहद अहम भूमिका निभाने के साथ ही दुनिया भर में लाखों लोगों को ऐसा प्लेटफॉर्म दे रहा है, जहां वे अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications