ट्विटर पर साड़ी वाली फोटो क्यों शेयर कर रही हैं ये महिलाएं, जानिए वजह

नई दिल्ली। सोमवार को ट्विटर पर एक अनोखा हैशटैग ट्रेंड हुआ और छा गया। ये ट्रेंड था #SareeTwitter। इस हैशटैग के भीतर कई जानी मानी महिलाओं नेताओं और एक्ट्रेस ने साड़ी में अपनी सबसे पसंदीदा तस्वीर शेयर की। इसमें शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी चार तस्वीरें शेयर कीं और सबमें उन्होंने अलग अलग साड़ियां पहनी हुई है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी शेयर की साड़ी वाली फोटो

प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने भी साड़ी में 2 फोटो शेयर कीं। एक फोटो में वे पीली साड़ी में परिवार के साथ थीं जबकि अन्य फोटो में उन्होंने नारंगी साड़ी पहनी हुई थी। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा कि- ये वो ट्रेंड है जिससे मैं खुद को जोड़कर देख सकती हूं #SareeTwitter। इसके अलावा पूर्व एक्ट्रेस और राजनेता नगमा ने भी साड़ी में अपनी एक फोटो शेयर की। फोटो के साथ कैप्शन में नगमा ने लिखा- 'साड़ी हमारी भारतीय परंपरा और संस्कृति को दर्शाती है। इसे हमारी सबसे सेक्सी पोशाक के रूप में भी जाना जाता है। इसमें महिलाएँ गरिमामय, सुंदर, सुशोभित दिखती है और फिर भी ह बेहद आकर्षक लग सकती हैं।'

जर्मन एक्ट्रेस ने भी शेयर की साड़ी वाली तस्वीर

वहीं इन दिनों भारत में काम कर रहीं जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने साड़ी के साख पूरा ही भारतीय लुक लिया हुआ है। सुजैन ने तस्वीर के साथ लिखा है- मुझे अभी अहसास हुआ कि मेरे पास साड़ी में अनगिनत तस्वीरें हैं। बता दें कि सुजैन ने फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में सोनिया गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अनुपम खेर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के किरदार में थे।

श्रीलंका में भी प्रचलित है साड़ी का ट्रेंड

लेखक नंदिता अय्यर ने साड़ी में अपनी 3 फोटो शेयर की और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि- #sareetwitter को अपनी पसंदीदा तस्वीरें शेयर किए बिना नहीं जाने दे सकती। इसके अलावा एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने भी साड़ी पहनी अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- #SareeTwitter इकलौता ऐसा फैशन ट्रेंड है जो कभी खत्म नहीं हो सकता। एवरग्रीन साड़ी। वहीं पूर्व आईएफएस अधिकारी निरुपमा मेनन राव ने अपनी श्रीलंकाई दोस्त सौंदरी के साथ साड़ी में फोटो शेयर की और लिखा- साड़ी श्रीलंका में भी बहुत लोकप्रिय पोशाक है। और श्रीलंका की महिलाएं हमारे हैंडलूम बुनकरों की कलात्मकता से कितना प्यार करती हैं, इसका सबसे अच्छा उदाहरण ये है। यहां एक तस्वीर मेरी संगीतकार मित्र सौंदरी डेविड रोड्रिगो के साथ हैं।

यह भी पढ़ें- World Cup के लिए बनी खास बनारसी साड़ी, टीम इंडिया को देना चाहते हैं गिफ्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+