डिब्बे के ढक्कन में फंसकर 20 मिनट तक छटपटाता रहा ये जहरीला सांप, ऐसे बचाई गई जान

अरीजोना (अमेरिका)। सांप का नाम सुनते ही शायद ही कोई शख्स होगा जिसे डर नहीं लगे, वहीं अगर ये सांप आपके सामने आ जाए तो शायद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाएंगे। इन सबके बावजूद सांप हमेशा से लोगों के लिए रोमांच का विषय रहे हैं। हालांकि अब हम आपको सांप से जुड़ी एक ऐसी घटना बता रहे हैं, जिसे सुनकर आपको हंसी जरूर आ जाएगी। हुआ यूं की एक सांप किसी घर में घुसने की कोशिश में था, इसी दौरान वो अपने आप ही एक डिब्बे के ढक्कन में फंस गया। ये ढक्कन इतना बड़ा था कि ये सांप काफी कोशिश के बाद भी इससे नहीं निकल सका। उसके बाद उसका क्या हाल हुआ और कैसे बचाया गया...

जब स्प्रिंकल कवर में फंस गया सांप

जब स्प्रिंकल कवर में फंस गया सांप

पूरा मामला अमेरिका के अरीजोना का है, जहां एक सांप स्प्रिंकल कवर में जाकर फंस गया। इस दौरान उसकी हालत क्या हो गई ये आप तस्वीर देखकर समझ ही गए होंगे। काफी मसक्कत के बाद भी ये सांप इस कवर से बाहर नहीं निकल सका। करीब 20 मिनट तक फंसे रहने के बाद कुछ लोग उस सांप की मदद के लिए आए और उसे इस स्प्रिंकल कवर से बाहर निकाला।

एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन ने फेसबुक पर पोस्ट की तस्वीरें

सांप के स्प्रिंकल कवर में फंसने की ये तस्वीरें एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन फोनिक्स हर्पेटोलॉजिकल सोसायटी ने फेसबुक पर पोस्ट की है। तस्वीरों के साथ-साथ एक पोस्ट भी किया गया है, जिसमें बताया गया है कैसे सांप इसमें फंस गया और फिर किस तरह से इस सांप को इस डिब्बे के ढक्कन से बाहर निकाला गया।

20 मिनट बाद में ऐसे बचाई गई सांप की जान

20 मिनट बाद में ऐसे बचाई गई सांप की जान

20 मिनट फंसे रहने के बाद आखिरकार उस सांप नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन फोनिक्स हर्पेटोलॉजिकल सोसायटी से जुड़े लोगों ने बाहर निकाला। सांप को निकालने बाद, टीम के सदस्यों को उसे पानी से साफ किया। सामान्य होने के बाद में टीम के सदस्यों ने उसे जंगल में छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+