Smriti Irani Radio Show: स्मृति ईरानी का रेडियो शो 'नई सोच, नई कहानी' प्रसारित, महिला सशक्तिकरण पर फोकस
Smriti Irani Radio Show: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार (15 नवंबर) को एक साप्ताहिक शो को रेडियो होस्ट किया। साप्ताहिक एक घंटे का शो 'नई सोच नई कहानी-ए रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी' भारत के सबसे बड़े प्रसारक आकाशवाणी पर हर बुधवार सुबह 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित किया जाएगा।
आकाशवाणी के लिए इस स्पेशल शो में सरकार की पहल से महिलाओं के सशक्तिकरण की अविश्वसनीय कहानियां और जीवन को आकार देने में उनकी भूमिका का जश्न मनाया जा रहा है। जिसकी गवाह खुद केंद्रीय मंत्री होंगी।

केंद्रीय स्मृति ईरानी उद्यमिता, कौशल विकास, खेल, स्वास्थ्य और वित्त सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता का जश्न मनाने के लिए आकाशवाणी पर एक शो की मेजबानी की।
पहला शो 15 नवंबर को आकाशवाणी गोल्ड 100.1 मेगाहर्ट्ज पर प्रसारित किया गया, जो कि देशभर के आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित किया गया। यह शो न्यूज ऑन एआईआर ऐप, आकाशवाणी वेबसाइट www.newsonair.gov.in, आकाशवाणी यूट्यूब चैनल @airnewsofficial और इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगा।
शो का महिला सशक्तीकरण पर फोकस
यह शो सरकार की पहल की सहायता से महिलाओं के सशक्तिकरण की अविश्वसनीय कहानियों और भारत में महिलाओं के जीवन को आकार देने में उनकी भूमिका का जश्न मनाएगा। पहले शो में स्टार्ट-अप से जुड़ी महिलाएं और स्व-निर्मित व्यवसायी महिलाएं शामिल हुई, जिन्होंने अपनी सफलता की कहानियां साझा की और बताया कि कैसे वे अपने प्रयासों में सरकारी पहल का लाभ उठा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications