राहुल गांधी Vs स्मृति ईरानी और अमेठी की अनकही बातें
पढ़ें- राहुल गांधी के लिये स्मृति बन सकता है अमेठी!
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले को गांधी परिवार का गढ़ माना जाता है लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने हार का स्वाद भी चख लिया है। भारत का नागरिक होने के नाते आपको अमेठी जिले के सिलसिलेवार विकास के बारे में बताना काफी महत्वपूर्ण है वो भी तब जब 7 मई को मतदान किया जाना है। गांधी परिवार का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी जिले की कुछ अनकही बातें:
- अमेठी जिले में प्रति व्यक्ति आय 19,896 रुपए है जो कि उत्तर प्रदेश की आय दर से 10,156 रुपए कम है। स्रोत: अर्थशास्त्र निदेशालय
- उत्तर प्रदेश के सकल घरेलू उत्पादन में अमेठी जिला मात्र 0.7 प्रतिशत का योगदान करता है। इस परिप्रेक्ष्य में अमेठी मुजफ्फररनगर, बरेली और मुरादाबाद से भी कई गुना पीछे है। स्रोत: अर्थशास्त्र निदेशालय
- अमेठी जिले में करीब 67,128 परिवारों ने रोजगार पाने की गुहार लगाई लेकिन सिर्फ 2,174 परिवारों को ही 100 दिनों के लिए मनरेगा के तहत नौकरी दी गई। मोटे तौर पर देखा जाए तो रोजगार दिए जाने का ग्राफ 3.2 प्रतिशत ही रहा। स्रोत: मनरेगा आधिकारिक वेबसाइट
- सुल्तानपूर जिले के अंतर्गत 62.8 प्रतिशत घरों में बिजली आपूर्ति नहीं की जाती है। देश में 32.7 प्रतिशत घरों में बिजली नहीं दी जाती है। इस प्रकार सुल्तानपुर में बिजली न पाने वाले लोगों का प्रतिशत देश के आंकड़े से दोगुना है। स्रोत: जिलेवार विकास सूचक 2010
- सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत 83.8 प्रतिशत, रायबरेली के 81.7 प्रतिशत घरों में शैचालय उपलबध नहीं है। स्रोत: सेंसस 2011
- रायबरेली जिले के सिर्फ 20.4 प्रतिशत घरों में ही पीने का पानी नलों से उपलबध हो पाता है जबकि पूरे देश में जलापूर्ति का आंकड़ा 43.54 प्रतिशत है। स्रोत: सेंसस 2011
- रायबरेली जिले के 71.9 प्रतिशत लोगों को पीने के पानी के लिए घरों से बाहर जाना पड़ता है जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 48.08 प्रतिशत है। स्रोत: सेंसस 2011
- रायबरेली जिले के 43.9 प्रतिशत स्कूलों में छात्राओं के लिए शैचालय की व्यवस्था नहीं है। पूरे उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 18.7 प्रतिशत है। स्रोत: डीआईएसई 2011-12
- तकनीकी युग होने के बाद भी सुल्तानपुर और रायबरेली जिले में क्रमश: 4.8 और 4.1 प्रतिशत छात्र ही कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहा कर रहे हैं। स्रोत: डीआईएसई 2011-12
- सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत 53.6 प्रतिशत और रायबरेली के 41.2 प्रतिशत स्कूलों में खेल का मैदान भी नहीं है। स्रोत: एमएसएमई मंत्रालय
- अमेठी जिले से सांसद राहुल गांधी की संसद में उपसिथति सिर्फ 43 प्रतिशत है जबकि औसतन प्रत्येक सांसद 76 प्रतिशत अपनी उप स्थिति दर्ज कराता है। स्रोत: पीआरएस
- अमेठी से सांसद राहुल गांधी अभी त क सिर्फ 2 बार संसद में वाद-विवाद में हिस्सा लिए हैं। स्रोत: पीआरएस
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/OYxyvm5A-Yc?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>













Click it and Unblock the Notifications