अमेठी में अपना खुद घर बनाएंगी स्मृति ईरानी, गौरीगंज में खरीदेंगी जमीन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देने के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अब अमेठी में खुद का घर बनाने की योजना बना रही हैं। शनिवार को घुद स्मृति ईरानी ने इस बात की जानकारी दी है। इसके लिए स्मृति ईरानी ने अमेठी के गौरीगंज में जमीन की भी पहचान कर ली है, जिसे वह खरीदने जा रही हैं। ईरानी ने कहा कि अब अमेठी मेरा पूर्णकालिक घर होगा और वह यहां के लोगों के लिए हमेशा मौजूद रहेंगी, लोग जब चाहे उनसे मिल सकते हैं।

राहुल को दी थी मात

राहुल को दी थी मात

बता दें कि राहुल गांधी पिछले डेढ़ दशक से यहां से सांसद थे, लेकिन इस बार के चुनाव में स्मृति ईरानी ने यहां हर किसी को चौकाते हुए राहुल गांधी को मात दे दी। राहुल गांधी 2004 में यहां से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वहीं अमेठी से ही सटे रायबरेली से यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने चुनाव में जीत दर्ज की है। इससे पहले 1999 में सोनिया गांधी ने अमेठी से चुनाव में जीत दर्ज की थी। लेकिन 2004 में उन्होंने रायबरेली से चुनाव लड़ा और राहुल गांधी को अमेठी से मैदान में उतारा गया था। लेकिन राहुल गांधी यहां के कभी भी पर्मानेंट निवासी नही बनें, वह यहां गेस्ट हाउस में ठहरते थे।

अमेठी से लंबा रिश्ता

अमेठी से लंबा रिश्ता

लेकिन गांधी परिवार को मात देने के बाद स्मृति ईरानी ने यहां पूर्णकालिक घर बनाने का फैसला लिया। उनके इस फैसले से साफ है कि वह वह आने वाले सालों में अमेठी के लोगों से करीबी रिश्ता बनाना चाहती हैं। शनिवार को स्मृति ईरानी ने अमेठी को लेकर कई योजनाओं का भी ऐलाान किया है। हालांकि देखने वाली बात यह है कि अमेठी से हार के बाद क्या राहुल गांधी यहां आते रहेंगे, जैसे 2014 में हार के बाद भी स्मृति ईरानी लगातार यहां का दौरा करती रहीं थी।

लोगों के लिए करूंगी काम

लोगों के लिए करूंगी काम

अमेठी से सांसद चुने जाने और मोदी कैबिनेट में दोबारा मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचीं। जिले को तीस करोड़ सत्ताईस लाख की सड़कों की सौगात देते हुए उन्होंने तिलोई के मंच से कहा की अमेठी की जनता ने जाति धर्म की बेड़ियों को तोड़ते हुए मात्र क्षेत्र के विकास के लिए बार वोट दिया। चार लाख लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया। मैं सवार्जनिक तौर पर कहना चाहती हूं कि मैं निश्चित रुप से उनकी सेवा करूंगी जिन्होंने वोट दिया। उनको भी विकास से वंचित नहीं रखूंगी जिन्होंने वोट नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+