'PM मोदी का कोई एक बाल भी बांका नहीं...', क्यों भड़क गईं स्मृति ईरानी? विपक्ष को दिखाया आईना

Smriti Irani News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और विपक्ष के 'इंडिया गठबंधन' पर निशाना साधा है। स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "परिवारवाद" वाले तंज पर तीखा हमला करते हुए कहा कि, 'भारत के 140 करोड़ लोग उनका परिवार हैं।'

स्मृति ईरानी ने कहा है कि, 'प्रधान सेवक" (पीएम मोदी) का कोई भी बाल भी बांका करने की हिम्मत नहीं कर सकता है।' महाराष्ट्र के नागपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) द्वारा आयोजित 'नमो युवा महा सम्मेलन' में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि युवा, पार्टी कार्यकर्ता और 140 करोड़ भारतीय "मोदी का परिवार" हैं।

Smriti Irani

'जिसके परिवार में 140 करोड़ लोग हैं, उनका कोई क्या करेगा...'

स्मृति ईरानी विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसी हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि, ''प्रधान सेवक' बनकर उन्होंने (पीएम मोदी) पूरे भारत को परिवार बनाया है। भारत के लिए काम किया है।''

उन्होंने कहा, 'इंडिया गठबंधन के चारा चोर ने कहा कि उनका (पीएम मोदी) कोई परिवार नहीं है, मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि हम 'मोदी के परिवार' हैं, ये युवा 'मोदी के परिवार' हैं... कोई भी उस व्यक्ति का बाल भी बांका नहीं कर पाएगा, जिसका परिवार भारत के 140 करोड़ लोग हैं।'

Smriti Irani

स्मृति ईरानी ने कहा- 'राहुल गांधी कान खोलकर सुन लीजिए है...'

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को यूपीए शासन के 10 वर्षों और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली 10 सालों के केंद्र सरकार के बीच "अंतर" पर बहस करने की चुनौती दी है।

स्मृति ईरानी ने कहा, "अगर मेरी आवाज राहुल गांधी तक पहुंच रही है तो उन्हें कान खोलकर सुन लेना चाहिए। आपके (यूपीए) 10 साल और मोदी के 10 साल में क्या अंतर है, इस पर चर्चा होने दीजिए।"

स्मृति ईरानी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वह इस बारे में राहुल गांधी से चर्चा करने के लिए कहेंगी तो वह नहीं आएंगे। वह बीजेपी के एक साधारण कार्यकर्ता के सामने भी नहीं टिक पाएंगे।

उन्होंने कहा, ''मैं गारंटी देती हूं कि अगर युवा मोर्चा का एक सामान्य कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के सामने बोलना शुरू कर देगा तो उसकी बोलने की ताकत खत्म हो जाएगी।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+