एक तस्‍वीर शेयर कर स्‍मृति ईरानी ने लिखा- ...आज भी मेरा दिल वहीं है, आप भी देखिए वो पोस्‍ट

नई दिल्‍ली। वैसे तो केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी सोशल मीडिया पर माजकिया और आक्रमक पोस्‍टों के लिए जानी जाती हैं लेकिन इस बार उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर ऐसा पोस्‍ट लिखा है जिसे देख कोई भी भावुक हो जाए। जी हां स्‍मृति ईरानी ने दो तस्‍वीरें साझा की हैं जिसमें उनके बचपन का घर और पुरानी यादों की झलक दिखती है। उन्‍होंने अपने दिल्‍ली के घर की फोटो शेयर की जहां उन्‍होंने अपना बचपन गुजारा था। इस पोस्‍ट को उन्‍होंने #meraghar के साथ पोस्‍ट किया और अपने फॉलोवर्स से इसी तरह की यादें साझा करने का आग्रह किया।

फोटो के साथ लिखा ये पोस्‍ट

फोटो के साथ लिखा ये पोस्‍ट

फोटो के साथ स्मृति ईरानी ने कैप्‍शन लिखा 'जो किराए के घर में रहते हैं, उनको पता है कि 11 महीने तक रहने के बाद बैग को फिर पैक करना और दूसरी जगह जाना कितना मुश्किल होता है। कई बच्चे तो घर छोड़ते समय रोने लगते हैं। साथ ही वह प्यारी यादें छोड़ जाते हैं। दिल्ली के 1246 आरके पुरम मेरा घर है और आज भी मेरा दिल वहीं है।'

दादा का भी किया जिक्र

स्‍मृति ईरानी ने अपनी पोस्‍ट में अपने दादा जी को भी याद किया। उन्‍होंने कैप्‍शन में आगे लिखा 'इन यादों में मेरे दादू भी हैं। जिन्होंने मेरी जिंदगी और किस्मत बदली। नाना ने छत पर कई पाठ पढ़ाए, जो जीवन के पाठ में बदल गया। अगर आपके पास ऐसी यादें हैं तो मुझे #meraghar से टैग करें।' आपको बता दें कि तस्वीरों में से एक में एक पुरानी इमारत है जो जो एक सरकारी घर की तरह लग रही है।

कुछ समय पहले स्‍मृति ईरानी ने शेयर की थी बचपन की फोटो

कुछ दिनों पहले स्‍मृति ईरानी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक तस्‍वीर शेयर की थी। इसमें एक तरफ बचपन का एक फोटो है और दूसरी तरफ हाल ही का है। इस तस्‍वीर के साथ उन्‍होंने कैप्‍शन लिखा था "...रिश्तों का रूप भले ही बदल जाए....हाव-भाव नहीं बदले।" तस्‍वीर पोस्‍ट होते ही वायरल हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+