गुजरात में स्कूटर चलाती दिखीं स्मृति ईरानी, दलित के घर किया लंच
सूरत। इस साल के अंत में गुजराम में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने युद्ध स्तर पर अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तो अभी से चुनावी माहौल बना दिया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज सूरत पहुंचीं। वो यहां नया भारत मंथन क्रार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। स्मृति ईरानी के स्वागत में सूरत में एक स्कूटर का आयोजन किया गया। खास बात ये रही कि इस रैली में खुद स्मृति ईरानी ने भी स्कूटर चलाया। ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखते हुए स्मृति ने हैलमेट पहना था।

दलित के घर खाया खाना
रैली समापन के बाद दोपहर में स्मृति ईरानी ने सूरत के ही कतारगांव में एक दलित के घर खाना खाया। दलित के घर पर खाना खाने के चलते दलित परिवार की ओर सरकारी अमला तैयारी में जुटा हुआ था। स्मृति ईरानी के कतारगाम इलाके में पहुंचने से पहले सफाई का पूरा ध्यान रखा गया। सोसाइटी में नगरनिगम के कर्मचारियों द्वारा सोसाइटी के भीतर साफ सफाई और कीटनाशक पावडर का छिड़काव किया गया तो साथ-साथ दरवाजे पर तोरण और बंद पड़ी ट्यूबलाइट्स मरम्मत की गईं।
दलित के घर के बाहर बनाई गई रंगोली
स्मृति ईरानी के दलित के घर आने की सूचन पर फौरन दलित के घर के बाहर स्वागत में रंगोली बनाया गया। सरकारी दलित बस्ती में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के पहुंचने पर मेहमाननवाजी में कोई कोर कसर न छूटे इसका खास ख्याल रखा गया। चार प्रकार की सब्जियां भी बनाई गईं। विशेष प्रकार की काठियावाड़ी मिठाइयां भी बनाई गईं।












Click it and Unblock the Notifications