कमलनाथ के इमरती देवी को "आइटम" बुलाए जाने पर गांधी परिवार की चुप्‍पी पर स्‍मृति ईरानी ने उठाए सवाल

कमलनाथ के इमरती देवी को "आइटम" बुलाए जाने पर गांधी परिवार की चुप्‍पी पर स्‍मृति ईरानी ने उठाए सवाल

नई दिल्‍ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा प्रदेश की कैबिनेट मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने पर सियासत गरमाई हुई है। भाजपा के नेता लगातार एक के बाद पूर्व मुख्‍यमंत्री कमलनाथ पर जमकर गुस्‍सा निकाल रहे हैं। वहीं अब केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कमलनाथ के इस बयान पर कांग्रेस की चुप्‍पी पर सवाल उठाए हैं।

smriti
सोमवार को केंन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा कि मुझे कोई औचित्य नहीं मिल रहा है कि कमलनाथ जी (पूर्व सांसद सीएम) एक महिला राजनीतिक नेता (भाजपा की इमरती देवी को "आइटम" के रूप में संदर्भित) के खिलाफ इस तरह के अपमानजनक शब्द का उपयोग कर सकते हैं। मैं समझ नहीं पा रही हूं कि गांधी परिवार बिल्कुल चुप क्यों है?

कमलनाथ के इस बयान पर भाजपा के निशाने पर हैं कांग्रेस

बता दें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रविवार को एक चुनावी रैली में भाजपा नेता इमरती देवी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। अपने भाषण में उन्होंने इमरती देवी के लिए 'आइटम' शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे लेकर भाजपा ने उन्हें निशाने पर ले लिया। एमपी उपचुनाव के बीच भाजपा नेता इमरती देवी के ऊपर की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिठ्ठी लिखी है।

क्या ऐसी बहन पर टिपण्णी शोभा देती है?

सीएम शिवराज ने अपनी इस चिट्ठी में लिखा है कि सोनिया गांधी से पूछा है कि टिप्पणी मामले में कमलनाथ पर क्या एक्शन लिया गया?अपने पत्र में सीएम ने लिखा है कि सोनिया जी आप बहन भी, मां भी और बेटी भी हो, क्या ऐसी बहन पर टिपण्णी शोभा देती है? क्या आपके नेता और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दी गई टिपण्णी से आप अवगत नहीं हैं? क्या गरीब बहन की कोई इज्जत नहीं? सोनिया जी मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या आप ऐसे निर्लज्ज नेता को पार्टी से निकालेंगी, क्या कार्यवाही करेंगी? मुझे लगा था कि कमलनाथ जी माफी मांगेंगे लेकिन वो तो हमें आइटम का मतलब समझा रहे हैं, मैं किसी भी बहन की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं, आपको को तुरंत उनको पार्टी के सभी पदों से बर्खास्त कर देना चाहिए।

कमलनाथ ने दी ये सफाई

हालांकि इस बयान पर चारों ओर से घिरने के बाद कमलनाथ ने कहा कि 'कल मैंने कुछ कहा दिया था। सोचने का था। मुझे तो नाम याद नही था। आज भी याद नहीं है। आज भी कुछ कह दूं। हमारे मंच के आइटम नंबर 1 है राजनारायण सिंह आइटम और नंबर 2 अजय सिंह हैं। कमलनाथ ने पूर्व सीएम पर आरोप लगाया कि शिवराज सिंह बहाना ढूढ़ते रहते हैं कि मैंने किसी का अपमान कर दिया। कमलनाथ किसी का अपमान नहीं करता। मैं तो सच्चाई के साथ उनकी पोल खोलता हूं। शिवराज कहते हैं मैं कोको-कोला पीता हूं। हां यार पीता हूं अगर मेरे कोला पीना बन्द करने से किसानों की आत्महत्या बंद हो जाएगी। नौजवानों को नौकरी मिल जाएगी। यह भाजपा का हाल है।

कमलनाथ ने कहा लोकसभा में लिस्‍ट आती है तो उस पर लिखा होता है आइटम नंबर वन

मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम कमलनाथ ने यह भी कहा कि 'जब लोकसभा में लिस्ट आती है तो उस पर लिखा होता है आइटम नंबर-1...। विधानसभा में आती तो लिखा होता है आइटम नंबर-1...। आइटम कोई दुर्भावना से या असम्मानित दृष्टि से मैंने नहीं कहा...। आइटम कोई असम्मानित शब्द नहीं है... मुझे इस मौके पर नाम नहीं आ रहा था। विधायक का तो मैंने कहा वो जो यहां की आइटम हैं...।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+