अपनी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी को स्मृति ईरानी ने पत्र लिखकर दी श्रद्धांजलि, बताया उनकी कौन सी बात कभी नहीं भूल पाएंगी

श्रीदेवी की मौत पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पत्र लिखा है। स्मृति ईरानी ने अपने पत्र में लिखा है कि श्रीदेवी उनकी पसंदीदा अदाकारा थीं और वो हमेशा उन्हें याद रखेंगी। वो उनकी 'चालबाज', 'चांदनी' और 'सदमा' जैसी फिल्में कभी नहीं भूल पाएंगी।

Smriti Irani On Sridevi

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से पूरे देश में शोक है। शनिवार रात श्रीदेवी का दुबई के एक होटल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज भारत लाया जाएगा। श्रीदेवी की मौत पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री और पूर्व अभिनेत्री स्मृति ईरानी को श्रद्धांजलि देते हुए एक भावुक पत्र लिखा है। स्मृति ईरानी ने अपने पत्र में लिखा है कि श्रीदेवी उनकी पसंदीदा अदाकारा थीं और वो हमेशा उन्हें याद रखेंगी। वो उनकी 'चालबाज', 'चांदनी' और 'सदमा' जैसी फिल्में कभी नहीं भूल पाएंगी।

श्रीदेवी को बताया अपनी पसंदीदा अभिनेत्री

श्रीदेवी को बताया अपनी पसंदीदा अभिनेत्री

अपने भावपूर्ण पत्र में केंद्रीय मंत्री ने बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'श्रीदेवी की मैं हमेशा से ही फैन रही। कई इवेंट्स पर उनसे मुलाकात भी हुई। जब-जब उनसे मिली, उनके बारे में कुछ नया जानने को मिला। श्रीदेवी ने अपने रास्ते में आने वाली कठिनाइयों से लड़कर ये मुकाम हासिल किया है।' स्मृति ईरानी ने आगे लिखा कि 'चालबाज', 'चांदनी', 'सदमा' और 'लम्हें' जैसी फिल्मों नें उन्हें काफी प्रेरित किया।

'अपने दम पर फिल्में हिट करती थीं श्रीदेवी'

'अपने दम पर फिल्में हिट करती थीं श्रीदेवी'

स्मृति ईरानी ने लिखा कि श्रीदेवी का जलवा ऐसा था कि वो अपने दम पर फिल्में चला लेती थीं। मेल को-एक्टर्स फिल्मों की सक्सेस के लिए उनपर निर्भर रहा करते थे। अपनी एक्टिंग से वो किसी को हंसा सकती थीं तो किसी को रुला, ये उनकी उम्दा एक्टिंग बयां करता है। 'मैं खुशी से झूम उठी थी जब मिस्टर इंडिया फिल्म में चार्ली चैपलिन बनी थीं। तब वो कई लड़कियों के लिए रॉबिन हुड का फीमेल वर्जन बन गई थीं। खुद एक्टर बनने के बाद मैंने जाना कि स्क्रीन पर जादू बिखेरना कितना मुश्किल था और श्रीदेवी इसे कितना सरल बना देती थीं।'

'कभी नहीं भूल पाउंगी श्रीदेवी की कही ये बात'

'कभी नहीं भूल पाउंगी श्रीदेवी की कही ये बात'

स्मृति ईरानी ने श्रीदेवी के साथ अपने आखिरी लम्हों का जिक्र भी इस पत्र में किया। उन्होंने बताया कि वो उनसे आखिरी बार नवंबर में गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में मिली थीं। स्मृति ईरानी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीदेवी का शुक्रिया कहा था। इसपर श्रीदेवी ने ऐसा जवाब दिया जो शायद स्मृति ईरानी कभी नहीं भूल पाएंगे। 'जब मैंने उन्हें यहां आने के लिए शुक्रिया कहा था तो उन्होंने कहा, 'मैं यहां नहीं होती तो कहां होती?' ये बात मेरे साथ हमेशा रहेगी।'

सरोज खान ने कहा, 'यकीन कर पाना मुश्किल'

सरोज खान ने कहा, 'यकीन कर पाना मुश्किल'

श्रीदेवी की मौत पर पूरा फिल्म जगत स्तब्ध है। कोरियोग्राफर सरोज खान श्रीदेवी को अपनी बेटी जैसा मानती थीं। उन्होंने कहा, 'मैं विश्वास नहीं कर पा रही कि वो नहीं रही, हम सभी विश्वास नहीं कर पा रहे। हम सब उससे बहुत प्यार करते थे, मैं और क्या कहूं। श्रीदेवी ना सिर्फ शानदार अभिनेत्री थीं बल्कि एक बहुत उम्दा डांसर भी थीं, जिनके साथ काम करना हमेशा लाजवाब तजुर्बा रहा।' श्रीदेवी और सरोज खान ने दो दर्जन फिल्मों में साथ काम किया है। इनमें जुदाई, मि. बेचारा, खुदा गवाह, लम्हे, नगीना, मिस्टर इंडिया, रूप की रानी और चांदनी जैसी फिल्में शामिल हैं।

सजल अली बोलीं, 'फिर से खो दी अपनी मां'

सजल अली बोलीं, 'फिर से खो दी अपनी मां'

पिछले साल आई श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में उनकी बेटी का रोल निभाने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने भी अपनी ऑनस्क्रीन मां के लिए भावुक शब्द लिखे हैं। सजल अली ने लिखा कि, 'मैंने अपनी मां को फिर से खो दिया है।' सजल अली श्रीदेवी के काफी करीब थीं और उन्हें अपनी मां समान मानती थीं। जब सजल भारत में फिल्म का प्रमोशन करने नहीं आ सकीं थीं तो श्रीदेवी ने एक वीडियो में कहा था कि सजल उनकी बेटी हैं और वो उन्हें बहुत मिस करती हैं। ये बोलते हुए श्रीदेवी रो पड़ी थीं।

श्रीदेवी की मौत से सदमे में स्वरा भास्कर

श्रीदेवी की मौत से सदमे में स्वरा भास्कर

वहीं बॉलीवुड अदाकारा स्वरा भास्कर ने भी श्रीदेवी की मौत पर दुख जताया है। 'मुझे भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि बॉलीवुड का एक चमकता सितारा हमेशा के लिए हमसे दूर हो गया है। मुझे लगा कि यह फर्जी खबर है या फिर किसी ने मजाक किया है, या किसी को कोई गलतफहमी हो गई है। मैंने खुद को कभी भी श्रीदेवी का फैन नहीं माना। मैंने कभी यह सोचा भी नहीं था कि श्रीदेवी के निधन से मुझे सदमा लगेगा।' स्वरा ने कहा वह कि पहली अदाकारा थीं जो पुरुष प्रधान इंडस्ट्री में सुपरस्टार बनीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+