हादसे की शिकार हुई स्मृति ईरानी, एक शख्स की मौत
मथुरा। मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी हादसे की शिकार हो गई है। दुर्घटना यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ। जहां स्मृति ईरानी की कार को उनके काफिले के ही दूसरे वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। जबकि एक शख्स की मौत हो गई। एक साथ कई वाहनों के टकराने से काफिले के एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।

दुर्घटना के चलते राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दरअसल स्मृति ईरानी भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए वृंदावन गई थी। जहां से हिस्सा लेकर वो दिल्ली लौट रही थीं कि हादसे की शिकार हो गई।
हादसे की शिकार हुई स्मृति को बाएं पैर में चोटे आई है। हादसे के बाद स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर अपने सकुशल होने की जानकारी दी। ट्वीट करके उन्होंने कहा कि कैसे एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी। स्मृति ने ट्वीट कर बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications