जेटली को बचाने उतरीं स्मृति ईरानी ने कर दी बड़ी गलती, खिंचाई शुरु
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अपने विवादास्पद बयान और बिना फैक्ट एंड फीगर के भाषणों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी फिर सुर्खियों में हैं। इस बार स्मृति ईरानी की जानकारी पर सवालिया निशान खड़े हुए हैं। दरअसल हुआ यह कि आम आदमी पार्टी की तरफ से वित्त मंत्री अरुण जेटली पर लगाए गये आरोपों के बचाव में उतरीं स्मृति ईरान गलती कर बैठीं।

बस स्मृति का यही कहना एक बड़ी गलती को जन्म दे गया। क्योंकि स्मृति ने जिस राजबाला का संदर्भ दिया उनकी मौत अन्ना आंदोलन के दौरान नहीं बल्कि योग गुरु रामदेव द्वारा यूपीए सरकार के खिलाफ किए गए आंदोलन के दौरान हुई थी। उल्लेखनीय है कि लाठीचार्ज के दौरान मची भगदड़ में गंभीर रूप से घायल हुई राजबाला ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
स्मृति ईरानी की इस गलती के बाद सोशल मीडिया पर खिंचाई शुरु हो गई। लोगों ने उनकी तथ्यात्मक जानकारी और याद्दाश्त पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। वहीं कुछ लोगों ने उनकी इस गलती को उनकी शैक्षिक योग्यता से भी जोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications