नोटबंदी के बीच स्मृति इरानी की दरियादिली सोशल मीडिया पर वायरल
स्मृति ईरानी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने की वजह आपको हैरान कर देगी।
नई दिल्ली। हम आप किसी चप्पल मरम्मत करने वाले से कुछ काम कराते हैं और बदले में पैसा देते हैं तो कोई बड़ी बात नहीं होती। पर जब केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ऐसा करती हैं तो सोशल मीडिया की दुनिया में छा जाती हैं। पर ऐसा क्यों।

बात बहुत छोटी सी है पर नोटबंदी के इस दौर में जहां हर कोई नोट की बात कर रहा है ऐसे में स्मृति ईरानी का 10 के बदले 100 रुपये देना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
बात यही नहीं है, श्रीमति ईरानी अपना चप्पल ठीक कराने के लिए अपनी कार से उतर कर उसकी दुकान में गईं और उसकी बेंच पर नीचे बैठी भी जबतक उनकी चप्पल ठीक नहीं हो गई।
गौरतलब है कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री कोयम्बटूर पहुंचीं जहां उन्हें इशा फाउंडेशन के एक सत्र को संबोधित करने जाना था। श्रीमति ईरानी कोयम्बटूर से तमिलनाडु भाजपा महासचिव वानाथी श्रीनिवासन के साथ कार में जा रही थीं।
फ्लाइट से उतरी ही थीं कि उनकी चप्पल टूट गई। वह चप्पल की मरम्मत करने वाले को ढू़ढ़ रहीं थी जो उन्हें इशा फाउंडेशन जाने के रास्ते में हवाई अड्डे से करीब 16 किलोमीटर दूर पेरूर के पास मिला।
स्मृति तमिलनाडु भाजपा के महासचिव वी श्रीनिवास के साथ थी। उन्होंने वाहन से उतरकर अपनी चप्पल मरम्मत करने वाले व्यक्ति को दी और खुद एक स्टूल पर बैठ गईं।
ट्विटर पर पोस्ट किये इस एक वीडियो को अब तक 500 से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट किया है।












Click it and Unblock the Notifications