क्लिंटन, बुश ने की सालों मेहनत, स्‍मृति ईरानी को लगे बस छह दिन

नई दिल्‍ली। दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में से एक येल यूनविर्सिटी सोमवार को अचानक से ही एक बार खबरों में आ गई। वजह थी केंद्रिय मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी की ओर से आया एक बयान और फिर उस बयान पर आई सफाई।

दरअसल रविवार को इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम के दौरान जब स्‍मृति से उनकी डिग्री को लेकर सवाल किया गया तो स्‍मृति ने जवाब दिया कि उनके पास येल की डिग्री है। इस पर सोमवार को सोशल मीडिया पर स्‍मृति का खूब मजाक उड़ा।

थोड़ी ही देर बाद मंत्रालय की ओर से भी सफाई दे डाली कि स्‍मृति वर्ष 2013 के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित होने वाले जिस छह दिवसीय लीडरशिप कार्यक्रम में शिरकत करने गई थीं, वहां से उन्‍हें सिर्फ एक सर्टिफिकेट मिला था, न कि डिग्री।

अब जब येल यूनिवर्सिटी की बात चली ही है तो आइए जानते हैं इस यूनिवर्सिटी से जुड़ी खास बातों और यहां से पढ़कर निकले दुनिया के कुछ खास लोगों के बारे में।

अमेरिका का तीसरा सबसे पुराना इंस्‍टीट्यूशन

अमेरिका का तीसरा सबसे पुराना इंस्‍टीट्यूशन

येल यूनवर्सिटी अमेरिका के कनैक्टिकट के न्‍यू हैवेन में स्थित है। यह एक निजी आईवी लीग रिसर्च इंस्‍टीट्यूट है जिसकी शुरुआत वर्ष 1701 में 'कॉलेगिएट स्‍कूल' के तौर पर हुई थी। यह यूनवर्सिटी अमेरिका का तीसरा सबसे पुराना इंस्‍टीट्यूट है।

कॉलेगिएट स्‍कूल से येल यूनिवर्सिटी

कॉलेगिएट स्‍कूल से येल यूनिवर्सिटी

वर्ष 1718 में ब्रिटिश र्इस्‍ट इंडिया कंपनी के गर्वनर एलीहृयू येल के नाम पर इसका नाम 'कॉलेगिएट स्‍कूल से बदलकर येल यूनिवर्सिटी कर दिया गया था।

दुनिया का दूसरा सबसे अमीर इंस्‍टीट्यूट

दुनिया का दूसरा सबसे अमीर इंस्‍टीट्यूट

वर्ष 2013 में येल यूनिवर्सिटी की संपत्ति 20.8 बिलियन डॉलर की थी। इसके साथ ही यह दुनिया का दूसरा सबसे अमीर इंस्‍टीट्यूट बना हुआ है।

लाइब्रेरी में 15 मिलियन संस्‍करण

लाइब्रेरी में 15 मिलियन संस्‍करण

येल यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी जो कि येल के 12 स्‍कूलों को सर्विस मुहैया कराती है, 15 मिलियन संस्‍करण हैं और यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकेडमिक लाइब्रेरी है।

 पांच अमेरिकी राष्‍ट्रपति 19 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज

पांच अमेरिकी राष्‍ट्रपति 19 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज

येल यूनिवर्सिटी कई मशहूर शख्सियतों का गढ़ रही है। इस यूनिवर्सिटी ने अब तक पांच अमेरिकी राष्‍ट्रपतियों, 19 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जज के साथ ही कई विदेशी प्रमुखों को दुनिया के सामने पेश किया है। इसके अलावा 52 नोबेल पुरस्‍कार विजेता कभी स्‍टूडेंट, कभी फैकल्‍टी तो कभी इसके स्‍टाफ के तौर पर इसके साथ जुड़े रहे हैं।

कॉटन जिन के आविष्‍कारक

कॉटन जिन के आविष्‍कारक

एली व्‍हीटनी, वह शख्‍स हैं जिन्‍होंने येल यूनवर्सिटी से वर्ष 1792 में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। व्‍हीटनी ने कॉटन जिन, यानी रुई धुनने वाली मशीन का आविष्‍कार किया। इस मशीन का आविष्‍कार अमेरिका के लिए वरदान बना। इस कॉटन जिन ने 18वीं सदी में अमेरिकी अर्थव्‍यवस्‍था को एक नई ऊंचाईयां दी थी।

सिंगल वायर टेलीग्राफ को किया ईजाद

सिंगल वायर टेलीग्राफ को किया ईजाद

अमेरिकी वैज्ञानिक सैमुअल एफबी मोर्स ने दुनिया को सिंगल वॉयर टेलीग्राफ टेक्‍नोलॉजी से रूबरू कराया था। इस टेक्‍नोलॉजी ने कम्‍यूनिकेशन की दुनिया में नए आयाम छुए। मोर्स भी येल यूनिवर्सिटी के ही छात्र थे।

ब्रेन सर्जरी के पायनियर

ब्रेन सर्जरी के पायनियर

आज जो ब्रेन सर्जरी भारत में भी मौजूद है, उसके पायनियर हार्वे विलियम्‍स कुशिंग ही थे। कुशिंग को 20वीं सदी का महान न्‍यूरोसर्जन और 'फादर ऑफ मार्डर्न न्‍यूरोसर्जरी ' के नाम से जाना जाता है। कुशिंग ने वर्ष 1891 में बीए की डिग्री येल यूनिवर्सिटी से ली थी।

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति

अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति

वर्ष 1948 में येल यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री लेने वाले जॉर्ज हरबर्ट वॉल्‍कर बुश वर्ष 1989 से 1993 तक अमेरिका के राष्‍ट्रपति रहे। सिर्फ इतना ही नहीं वह अमेरिका के 43वें राष्‍ट्रपति जॉर्ज डब्‍लूय बुश के पिता हैं।

अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति

अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति

वर्ष 2001 से 2009 तक जब अमेरिका में जॉर्ज डब्‍ल्‍यू बुश बतौर राष्‍ट्रपति शासन कर रहे थे, उस समय डिक चेनी अमेरिका के उप-राष्‍ट्रपति के तौर पर कार्यरत थे। चेनी भी येल यूनिविर्सटी के छात्र रहे हैं।

येल से किया फिल्‍म एक्टिंग में पोस्‍ट ग्रेजुएशन

येल से किया फिल्‍म एक्टिंग में पोस्‍ट ग्रेजुएशन

दो ऑस्‍कर अवॉर्ड और सात गोल्‍डेन ग्‍लोब अवॉर्ड की विनर रहने वाली, मामामिया और आयरन लेडी जैसी सुपरहिट फिल्‍मों से एक्टिंग में कमबैक करने वाली मेरिल स्‍ट्रीप भी येल यूनिवर्सिटी की छात्रा रही हैं। वर्ल्‍ड सिनेमा की महान अदाकाराओं में शुमार मेरिल स्‍ट्रीप ने यहां से एक्टिंग में पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया है।

वर्ष 1973 में ली येल से डिग्री

वर्ष 1973 में ली येल से डिग्री

अमेरिका के तीसरे सबसे कम उम्र के राष्‍ट्रपति बनने का गौरव हासिल करने वाले बिल क्लिंटन ने येल स्‍कूल ऑफ लॉ से अपनी पढ़ाई पूरी की है। वह अमेरिका के 42वें राष्‍ट्रपति थे जो वर्ष 1991 से वर्ष 2001 तक अमेरिका के राष्‍ट्रपति पद पर रहे।

येल को बताया सबसे अहम

येल को बताया सबसे अहम

अमेरिका की 67वीं सेक्रेटरी और अमेरिका की 42वीं फॉर्मर फर्स्‍ट लेडी हिलेरी ने भी येल स्‍कूल ऑफ लॉ से वर्ष 1973 में ही लॉ की डिग्री ली थी। अपने हर इंटरव्‍यू में हिलेरी येल को अपनी जिंदगी का सबसे खास हिस्‍सा करार देती हैं क्‍योंकि यहीं पर उनकी मुलाकात बिल क्लिंटन से हुई थी।

 1985 में येल से लिट्रेचर की डिग्री

1985 में येल से लिट्रेचर की डिग्री

अगर आपने हॉलीवुड की क्‍लासिक फिल्‍म 'साइलेंस ऑफ द लैंब' देखी है तो उसमें आपको जूडी फॉस्‍टर का रोल भी याद होगा। जूडी ने वर्ष 1985 में येल से लिट्रेचर की पढ़ाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+