प्रियंका पर बरसीं स्मृति ईरानी, जीजाजी को भी नहीं बख्शा

केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वह काम किया जो अभी तक किसी भी सरकार ने नहीं किया था। उन्होंने कहा कि इस सरकार की देन सिर्फ ताबड़तोड़ घोटाले और भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के खिलाफ देश में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी से राहुल गांधी को खतरा दिख रहा है। इसलिए उनके बारे में ऊटपटांग बातें की जा रही हैं।
स्मृति ईरानी ने सवाल उठाते हुए कहा कि टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला घोटाला केंद्र की संप्रग सरकार में हुए घोटाले की राह पर वरुण चलें तो क्या ठीक होगा या फिर राबर्ट वाड्रा की राह ठीक है। उन्होंने कहा कि नसीहत देने से अच्छा है कि प्रियंका खुद सही रास्ते पर चलें। उन्होंने कहा कि प्रियंका काबयान महज उनकी छटपटाहट को दर्शाता है।
प्रियंका के बयान पर जहां वरुण गांधी चुप्पी साधे हुए है तो वहीं उनकी मां मेनका गांधी हमलावर रुख अपनाए हुई है। वरुण पर दिए प्रियंका के बयान पर उन्होंने कांग्रेस को सही राह पर चलने की नसीहत दी है।












Click it and Unblock the Notifications