बेटे के 12वीं पास होने पर स्मृति ईरानी ने किया Tweet, लोगों ने मांगी पार्टी तो कहा-23 को मिलेगी
नई दिल्ली। गुरुवार को सीबीएसई द्वारा कक्षा बारह का रिजल्ट घोषित कर दिया,जिसमें डीपीएस गाजियाबाद की छात्रा हंसिका और मुजफ्फरनगर की छात्रा करिश्मा ने एकसाथ टॉप किया है, दोनों को 500 में से 499 अंक हासिल हुए हैं तो वहीं आज केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए भी बहुत बड़ा दिन हैं क्योंकि आज उनके बेटे जोहर ईरानी ने भी 12वीं की कक्षा बहुत अच्छे अंकों से पास की है, स्मृति ईरानी ने अपने बेटे के पास होने की जानकारी Twitter के जरिए लोगों को दी है।
बेटे के पास होने की पार्टी स्मृति ईरानी 23 मई को देंगी!
स्मृति ने ट्वीट किया, यह बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है, मुझे मेरे बेटे जोहर पर गर्व है। वो इसलिए नहीं कि उसने विश्व केम्पो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था बल्कि इसलिए कि उसने 12वीं कक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जोहर ने प्रमुख चार विषयों में 91 फीसदी नंबर प्राप्त किए हैं, ये कहते हुए ज्यादा खुशी महसूस हो रही है कि उसने इकोनॉमिक्स में 94 अंक प्राप्त किए हैं, माफ करना पर आज मैं सिर्फ एक मां हूं।
बधाई देने वालों का लगा तांता
स्मृति की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है, लोगों ने उनके बेटे और उनको बहुत सारी शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की मांग की है, जिस पर हमेशा की तरह स्मृति ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया है, स्मृति ने अपने यूजर्स को शुक्रिया कहते हुए कहा कि पार्टी 23 को, आपको बता दें कि 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 का परिणाम आने वाले हैं।

इस बार 83.4 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं
आपको बता दें कि सीबीएसई ने आज एक साथ सभी 10 जोन के रिजल्ट घोषित कर दिए । इस बार 83.4 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। परीक्षा में करीब 12 लाख स्टूडेंट बैठे थे। बात अगर रीजन की करें तो इस बार त्रिवेंद्रम रीजन का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ है। इस रीजन के 98.2 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। दूसरे स्थान पर 92.93 प्रतिशत के साथ चेन्नै रीजन है, वहीं दिल्ली रीजन 91.78 प्रतिशत के साथ तीसरे पायदान पर है। केंद्रीय विद्यालयों के 98.54 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं।
88.70 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने ही बाजी मारी है, 88.70 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता हासिल की है, वहीं 79.4 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए हैं। ट्रांसजेंडर्स का पासिंग परसेंटेज 88.49 है। टॉप करने वाली दोनों लड़कियां यूपी की हैं।
यह पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज












Click it and Unblock the Notifications