नेवी की पनडुब्बी सिंधुरत्न की बैटरी से निकली जहरीली गैस, 5 नौसैनिक बेहोश

बताया जा रहा है कि पनडुब्बी से धुंआ निकलता देख आनन-फानन में नौ सैनिकों को एयरलिफ्ट करके मुंबई के अस्पताल में पहुंचाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। पनडुब्बी में कोई विस्फोटक नहीं था। यह अभी टेस्टिंग में चल रही है। मालूम हो कि ये पनडुब्बी रूस में बनी है जो करीब 40 साल पुरानी है।
पिछले कुछ दिनों पहले ही इसे अपग्रेड किया गया था। ये हादसा मुंबई से 40-50 मील दूर समंदर में हुआ। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पनडुब्बी ट्रायल पर थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अगस्त में भी सिंधुरक्षक पनडुब्बी हादसे का शिकार हो गई थी। उस हादसे में 18 नौ सैनिकों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications