जानिए कब तक मिलेगा दिल्ली की जहरीली धुंध से छुटकारा
मौसम विभाग की मानें 7 नवंबर के आस-पास ही दिल्ली की हवा में महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना है।
नई दिल्ली। दिल्ली की जहरीली हवा में सांस ले रहे लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग की मानें 7 नवंबर के आस-पास ही दिल्ली की हवा में महत्वपूर्ण सुधार होने की संभावना है।

दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों के मुताबिक बुधवार को दर्ज की गई धुंध (स्मॉग) पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा थी। इससे पहले नवंबर 2012 में धुंध के ऐसे हालात थे।
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को धुंध में कुछ कमी तो आई लेकिन इसमें ज्यादा सुधार की गुंजाइश फिलहाल नहीं है।
7 नवंबर के आस-पास धुंध में बड़ी कमी आ सकती है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वर्षा और कम तापमान के अभाव में दिल्ली में इस तरह की मोटी धुंध अगले आने वाले दिनों में कोहरे को बढ़ा सकती है।
सामान्य कोहरे की तुलना में यह काफी जल्दी आ सकता है। इससे एयरपोर्ट पर दिखाई देने का क्षमता में भी कमी आएगी। हालांकि 6-7 नवंबर के आस-पास तेज हवाएं चलेंगी जिससे धुंध में सुधार होगा।












Click it and Unblock the Notifications