स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे 10 हजार प्रोग्रामर्स को संबोधित

करीब 36 घंटे तक चलने वाला ये कार्यक्रम देश के 26 जगहों पर आयोजित होगा। इस हैकाथॉन में 10 हजार छात्र शामिल होकर एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे।

नई दिल्ली। देश में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने की कवायद में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और कदम उठाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 को संबोधित करेंगे। दुनिया के सबसे बड़े हैकाथॉन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 10 हजार प्रोग्रामर्स हिस्सा लेंगे।

modi

36 घंटे तक चलेगा कार्यक्रम

करीब 36 घंटे तक चलने वाला ये कार्यक्रम देश के 26 जगहों पर आयोजित होगा। इस हैकाथॉन में 10 हजार छात्र शामिल होकर एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे। आखिर में फाइनल राउंड के जरिए विजेता का ऐलान होगा। स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 कार्यक्रम में मुख्य फोकस सामाजिक महत्व की समस्याओं को दूर करने पर होगा। केंद्र सरकार के 29 मंत्रालयों ने इन 598 समस्याओं की पहचान की है। जिनका समाधान ये 10 हजार छात्र खोजेंगे।

स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन की फिनाले शनिवार 8 बजे से शुरू होगा और 2 अप्रैल रात 8 बजे तक चलेगा। 28 राज्यों के 1266 टीम के 10 हजार प्रतियोगी हैकाथॉन फिनाले के लिए चुने गए हैं। 36 घंटे तक ये ग्रुप्स और इसके सदस्य एक साथ बैठेंगे और डिजिटल समाधान खोजेंगे। हर जगह पर हैकाथॉन की जिम्मेदारी एक केंद्रीय विभाग या मंत्रालय की होगी। आखिर में सभी उत्पाद की जांच जज करेंगे, जो मंत्रालय के एक्सपर्ट होंगे। सबसे अच्छा समाधान देने वाली टॉप-3 टीमों अवॉर्ड दिया जाएगा। ये अवॉर्ड क्रमश: एक लाख, 75 हजार, 50 हजार को होगा। पुरस्कार पाने वाले सभी विजेताओं को कम्युनिटी ऑफ इनोवेटिव माइंड्स में शामिल किया जाएगा। डिजिटल सॉल्यूशंस का इस्तेमाल मंत्रालय/विभाग अपनी शासन प्रणाली और सिस्टम में जरूरी सुधार करने के लिए करेगा। सरकार के सूत्रों का कहना है कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2017 का उद्देश्य छात्रों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें रियल लाइफ सॉल्यूशंस खोजने और अपनी जानकारी का ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+