Small Box India poll: कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, जानिए BJP और JDS को मिलेंगी कितनी सीटें
कर्नाटक विधासनसभा चुनाव को लेकर स्माल बॉक्स इंडिया ने ओपिनियन पोल जारी किया है। ये वहीं ग्रुप है, जिसने दिल्ली, पंजाब और गुजरात में चुनाव परिणामों को लेकर सटीक भविष्यवाणी की थी।

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर स्माल बॉक्स इंडिया (Small Box India polls) ने ओपिनियन पोल जारी किया। जिसमें कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का अनुमान व्यक्त किया गया है। जबकि भाजपा राज्य में दूसरे नंबर की पार्टी बनेगी। स्माल बॉक्स इंडिया एक ग्रुप है, जो भारत में सभी चुनावों को कवर करता है। इसके साथ ही ये ग्रुप ओपिनियन पोल, पॉलिटिकल अपडेट और चुनाव परिणामों पर भी नजर रखता है।
स्माल बॉक्स इंडिया के कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल के मुताबिक राज्य में इस बार कांग्रेस को बहुमत मिल सकता है। जबकि भाजपा को इस बार कई सीटें गवांनी पड़ सकता है। ग्रुप के ओपिनियन पोल के परिणाम निम्न हैं-
कांग्रेस - 118-129
बीजेपी - 65-70 सीटें
जेडीएस - 28-32 सीटें
अन्य - 1-3 सीटें
ग्रुप ने की थी सटीक भविष्यवाणी
स्माल बॉक्स इंडिया इससे पहले हाल में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों को लेकर पोल जारी किया गया था। ग्रुप की ओर से लगाए गए अनुमान दोनों राज्यों में सटीकता के लगभग निकट पाए गए। दिल्ली में हुए चुनाव को लेकर भी स्माल बॉक्स इंडिया ने सटीक भविष्यवाण की थी। दरअसल, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। राज्य में 10 मई को वोट डाले जाएंगे और 13 मई को नतीजे आएंगे। ऐसे में चुनाव को लेकर कई एजेंसियों ने ओपिनियन पोल जारी किए हैं। जिसके मुताबिक राज्य में इस बार कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications